Wrestlers Protest: पहलवानों के आंदोलन वापसी की खबरों पर साक्षी मलिक का आया बयान, पढ़े पूरी खबर –
₹64.73
‘ये खबर बिलकुल ग़लत है। इंसाफ़ की लड़ाई में ना हम में से कोई पीछे हटा है, ना हटेगा। सत्याग्रह के साथ साथ रेलवे में अपनी ज़िम्मेदारी को साथ निभा रही हूँ। इंसाफ़ मिलने तक हमारी लड़ाई जारी है। कृपया कोई ग़लत खबर ना चलाई जाए’ ये बात साक्षी मलिक ने ट्वीट द्वारा कहि है |
ये खबर बिलकुल ग़लत है। इंसाफ़ की लड़ाई में ना हम में से कोई पीछे हटा है, ना हटेगा। सत्याग्रह के साथ साथ रेलवे में अपनी ज़िम्मेदारी को साथ निभा रही हूँ। इंसाफ़ मिलने तक हमारी लड़ाई जारी है। कृपया कोई ग़लत खबर ना चलाई जाए। pic.twitter.com/FWYhnqlinC
— Sakshee Malikkh (@SakshiMalik) June 5, 2023
साक्षी मलिक ने पत्रकारों से सवालों का जवाब देते हुए कहा कि न्याय के लिए लड़ाई जारी रहेगी और अभी वे धरने पर नहीं बैठेंगी| न तो किसी ने कंप्लेंट वापिस ली है और न ही धरना खत्म हुआ है | उनकी अमित शाह से हुई मुलाकात |
आंदोलन वापस लेने की खबरें कोरी अफ़वाह हैं. ये खबरें हमें नुक़सान पहुँचाने के लिए फैलाई जा रही हैं.
— Bajrang Punia (@BajrangPunia) June 5, 2023
हम न पीछे हटे हैं और न ही हमने आंदोलन वापस लिया है. महिला पहलवानों की एफ़आईआर उठाने की खबर भी झूठी है.
इंसाफ़ मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी #WrestlerProtest pic.twitter.com/utShj583VZ
वही बजरंग पुनिया भी अपनी नौकरी पर वापिस जा रहे है |