Footbridge Collapsed : जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, फुटब्रिज गिरने से 85 लोग घायल !

₹64.73
Footbridge Collapsed : जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, फुटब्रिज गिरने से 85 लोग घायल !
Footbridge Collapsed : जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, फुटब्रिज गिरने से 85 लोग घायल !

उधमपुर, 14 अप्रैल ( कमल वधावन ) : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। फुटब्रिज टूटने से बच्चों सहित करीब 80 लोग घायल हो गए।


जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब उधमपुर के गांव में बैसाखी का त्योहार मनाया जा रहा था तो उसी मौके पर ये हादसा हुआ ।

Footbridge Collapsed : जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, फुटब्रिज गिरने से 85 लोग घायल !

शुक्रवार को एक फुटब्रिज गिरने से कई बच्चों सहित कम से कम 80 से 85 घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि उधमपुर के गांव में बैसाखी का त्योहार मनाया जा रहा था। इस मौके पर खई श्रद्धालु यहां इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान ये हादसा हुआ।

अस्पताल में भर्ती करवाए गए घायल
हादसे के बाद पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। बचाव दल ने लोगों को जहां सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया वहीं रेस्क्यू करके घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में 80-85 लोगों को चोटें आई हैं। 20-25 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 6 से 7 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया,जिनकी हालत गंभीर है।

बता दें कि हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भगदड़ देखी जा सकती है। इस हादसे में 20 से 25 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।

ओवरलोडिंग है ब्रिज टूटने की वजह
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बैसाखी समारोह के दौरान चेनानी प्रखंड के बैन गांव के बेनी संगम में हुई। यहां पर एक फुट ब्रिज बनाया गया था। इस पर सिर्फ 20 लोगों के चलने की क्षमता है। शुक्रवार को इस फुट ओवर ब्रिज को क्षमता से अधिक भीड़ होने के कारण यह हादसा हुआ। भीड़ अधिक होने के कारण 150 लोग इस ब्रिज पर चढ़ गए थे। भार ज्यादा होने की वजह से यह पुल टूट गया।

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now