Bank Holiday In October 2023: अक्टूबर में 16 दिन बैंक रहेंगे बंद, चेक करें पूरी लिस्ट

₹64.73
ने

Bank Holiday In October 2023: अक्टूबर का महीना शुरू होने जा रहा है और हर बार की तरह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अक्टूबर 2023 महीने में पड़ने वाले बैंक हॉलिडे (Bank Holiday In October 2023) की लिस्ट जारी कर दी है. 

इसके मुताबिक, त्योहारों की भरमार वाले अगले महीने में कुल 16 बैंकिंग अवकाश पड़ रहे हैं. इनमें दूसरे और चौथे शनिवार के साथ ही रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं. 

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा अक्टूबर 2023 के लिए घोषित किए गए बैंक हॉलिडे लिस्ट पर नजर डालें तो महीने में 1,8,14,15,22,28 और 29 अक्टूबर को दूसरे व चौथे शनिवार के अलावा रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा. 

यहां बता दें कि केंद्रीय बैंक Bank Holiday लिस्ट देश के विभिन्न राज्यों में होने वाले पर्वों और आयोजनों को ध्यान में रखकर बनाता है और ये बैंकिंग छुट्टियां इन राज्यों में अलग-अलग हो सकती है.

ऐसे में अगर आप घर से किसी बैंकिंग काम के लिए तो इस लिस्ट को जरूर चेक कर लें, कहीं ऐसा न हो आप बैंक पहुंचे और वहां पर ताला लटका हुआ नजर आए. 

आरबीआई द्वारा जारी किए गई लिस्ट को आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए (https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx) पर क्लिक करके देख सकते हैं.

इन तारीखों पर बैंकों में नहीं होगा काम-काज

1 अक्टूबर         रविवार    
2 अक्टूबर        सोमवार    गांधी जयंती    
8 अक्टूबर      रविवार    
14 अक्टूबर    दूसरा शनिवार    
15 अक्टूबर    रविवार    
18 अक्टूबर    बुधवार    
21 अक्टूबर    शनिवार    
22 अक्टूबर    रविवार    
23 अक्टूबर    सोमवार    
24 अक्टूबर    मंगलवार    
25 अक्टूबर    बुधवार    
26 अक्टूबर    गुरुवार    
27 अक्टूबर    शुक्रवार    
28 अक्टूबर    चौथा शनिवार    
29 अक्टूबर    रविवार    
31 अक्टूबर    मंगलवार    

बैंकिंग अवकाश (Bank Holiday) विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले अन्य आयोजनों पर भी निर्भर करते हैं. 

यानी ये राज्यों और शहरों में अलग-अलग होते हैं. हालांकि, बैंकों की ब्रांच बंद रहने के बावजूद आप घर बैठे ही बैंकिंग से जुड़े काम ऑनलाइन (Online Banking) कर सकते हैं. 

ये सुविधा हमेशा की 24x7 चालू रहती है. आप ऑनलाइन ट्रांजैक्शंस जैसे काम आसानी से निपटा सकते हैं. 

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now