Health Updates: आंतों में जमीं है गंदगी तो पीये इन पांच चीजों का जूस, बदहजमी, ब्लॉटिंग, कॉन्स्टिपेशन जैसी समस्याओं से मिलेगी निजात

₹64.73
Health Updates: आंतों में जमीं है गंदगी तो पीये इन पांच  चीजों का जूस, बदहजमी, ब्लॉटिंग, कॉन्स्टिपेशन जैसी समस्याओं से मिलेगी निजात

Health Updates: पेट का खराब होना इंसान के लिए बहुत बड़ी आफत है। अगर ज्यादा दिनों तक पेट से संबंधित परेशानियां हों तो आंत की लाइनिंग खराब होने लगती है। कई रिसर्च में यह बात साबित हो चुकी है कि आंत की लाइनिंग का सीधा संबंध दिमाग से है। दरअसल, जब हमारी डाइट अनहेल्दी होने लगती है तब आंतों में गंदगी जमा होने लगती है। आंतों में गंदगी जमा होने पर पेट में गैस, बदहजमी, ब्लॉटिंग, भारीपन, कॉन्स्टिपेशन जैसी समस्याएं होने लगती है। इससे मन में खींझ होने लगती है। इन सब परेशानियों से निपटने का सबसे बेहतर तरीका है इसे नेचुरल ढंग से सही किया जाए। इसके लिए कई प्रकार के जूस की मदद ली जा सकती है। आइए जानते हैं कि ऐसे कौन-कौन से जूस होते हैं जिनसे आंत की गंदगी को तेजी से सफाया हो जाता है।

1. गाजर-संतरे का जूस-  संतरे में पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। दूसरी और गाजर में बीटा कैरोटिन मौजूद होते हैं। दोनों में फाइबर भी की भी कोई कमी नहीं होती। अगर आप इसमें अदरक को मिला दें तो यह सोने में सुहागा हो जाता है। यह जूस पेट को पूरी तरह साफ कर देता है। यह पाचन सभी सभी समस्याओं का अंत कर देता है। इसके साथ ही पेट में दर्द, क्रैंप, ब्लॉटिंग आदि से भी छुटकारा मिल जाता है। यह जूस पेट से टॉक्सिन को भी निकाल देता है।


2. खीरा और पुदीने का जूस-खीरे में फाइबर का खजाना छुपा होता है। दूसरी ओर पुदीना भी औषधीय गुणों का खजाना है। पुदीन पेट संबंधी कई समस्याओं को चुटकी में दूर कर देता है। दोनों को मिलाकर जूस बनाने से आंत के कोने-कोने से गंदगी निकल जाती है। इसे बनाने के लिए एक खीरा को छील लें। इसमें 8 से 10 पुदीना के पत्ते, 2 चम्मच नींबू का रस मिला दें। इन सबको मिलाके ग्राइंड कर दें और फिर इसका जूस पीएं। दो दिनों के अंदर ही फर्क महसूस होने लगेगा।

3. सेब का जूस-हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक सेब के जूस पेट को साफ करने के लिए बेहद फायदेमंद होता है। स्टडी के मुताबिक सेब का जूस गट डिटॉक्स के लिए बेहद फायदेमंद है। सेब का जूस पीने के बाद तेजी से पेट साफ हो जाएगा।

4. मिक्स वेजिटेबल जूस-मिक्स वेजिटेबल ऑवरऑल शरीर के लिए फायदेमंद है लेकिन इसका तत्काल असर पेट पर दिखता है। बेजिटेबल जूस में फूलगोभी, ब्रोकली, पालक, टमाटर, गाजर, बंद गोभी, लौकी, करेला आदि को मिला दें और जूसर से इसका जूस निकाल लें। मिक्स वेजिटेबल जूस लिवर और किडनी को भी साफ कर देता है। 

5. लेमन जूस-पेट में अगर ज्यादा गंदगी का अहसास हो रहा है, पेट में भारीपन है, कॉन्स्टिपेशन है तो इसका तत्काल इलाज करने के लिए पानी को ब्यॉल करें और उसे ठंडा कर उसमें लेमन जूस मिला दें। अगर चाहें तो थोड़ा नमक भी मिला दें। एक गिलास पीने के कुछ समय बाद ही पेट साफ होने लगेगा। इससे एसिडिटी की समस्या को तुरंत अंत होगा। लेमन जूस पेट में छुपे हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म कर देता है। 

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now