Weather Report: हरियाणा के 32 शहरों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानिए आपके शहर और जिले का हाल

₹64.73
ce

Weather Report: मौसम विभाग ने हरियाणा के 32 शहरों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। खराब मौसम के चलते 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

मौसम विभाग ने घरौंडा, करनाल, इंद्री, रादौर, असंध, कैथल, नीलोखेड़ी, नरवाना, कलायत, थानेसर, गुहला, पिहोवा, शाहाबाद, अंबाला, कालका, बराड़ा, जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़, पंचकूला में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार बताए है।

लेकिन कुछ जिलों में बादलवाई के साथ हिसार, नाथूसरी चोपटा, फतेहाबाद, रानिया, बापौली, जींद, पानीपत, सिरसा, टोहाना, कलायत, रतिया, डबवाली शहरों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिलेगी।


चंडीगढ़ मौसम विभाग ने अगले दो दिन 17 और 18 सितंबर हरियाणा में बरसात की संभावना बताई है। हालाकि दो-चार दिन के बाद फिर से बारिश का दौर देखने को मिलेगा। हालांकि सितंबर में अभी तक मानसून कोई खास मेहरबान नहीं दिखा है।

एक सितंबर से अभी तक सूबे में सामान्य से 70% कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
हरियाणा में 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश महेंद्रगढ़ में हुई। यहां 82.5MM बारिश रिकॉर्ड की गई।

इसके अलावा कुरुक्षेत्र में 58, करनाल में 42.3, अंबाला में 39, पंचकूला में 19 एमएम से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।

कुछ जिले ऐसे भी है जहां जगह जगह जलभराव हुआ है, सोनीपत, रोहतक, गुरुग्राम जिलों में देखने को मिली।

प्रदेश में दिन का सबसे अधिकतम तापमान भिवानी में 37.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान करनाल में 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.9 डिग्री की गिरावट है।

वहीं भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, सिरसा में बारिश न होने के कारण खराब हलात हैं, यहां बारिश ही नहीं हुई।

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now