Weather Alert Haryana: हरियाणा में 6 अक्टूबर तक मौसम का आया अपडेट, देखिए पूर्वानुमान

₹64.73
wd


 

Weather Alert Haryana: हरियाणा में 6 अक्टूबर तक मौसम का आया अपडेट, देखिए पूर्वानुमान

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार 

मौसम :- हरियाणा राज्य में दक्षिण पश्चिमी मानसून की आज 30 सितंबर को वापिसी हो गई है। इस वर्ष मानसून  26 जून को राज्य में प्रवेश किया था। भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों अनुसार कुल 419.7 मिलीमीटर बारिश हुई जो सामान्य 426.0 मिलीमीटर से 1 प्रतिशत कम दर्ज हुई है। 

मौसम पूर्वानुमान:

हरियाणा राज्य में 6 अक्तूबर तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है क्योंकि राज्य के ऊपर एक एंटी-साईक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से हवाओं में बदलाव अर्थात पश्चिमी व उत्तरपश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। 

उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है। 
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now