शादी में हो गया हंगामा, बिना दुल्हन के लौटी बारात ! जानिए कहां का हैं मामला !

₹64.73
शादी में हो गया हंगामा, बिना दुल्हन के लौटी बारात ! जानिए कहां का हैं मामला !
शादी में हो गया हंगामा, बिना दुल्हन के लौटी बारात ! जानिए कहां का हैं मामला !

नारनौल 6 मई ( ब्यूरो ) : हरियाणा में एक शादी में दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर बवाल हो गया। बवाल इतना बड़ गया कि दोनों पक्ष हाथों पाई पर उतरे गए। लड़की पक्ष के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। वहीं लड़के के चाचा को भी चोटें आई हैं।

बता दे कि हरियाणा के नारनौल में निजामपुर खंड के गांव सरेली में एक शादी समारोह मे लड़की व लड़का पक्ष मे झगड़ा हो गया। मामला यहां तक पहुंचा कि दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। लड़की पक्ष ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस बुला ली। पुलिस ने दोनों पक्षों मे बीच बचाव किया।

बताया जा रहा है कि जैसे ही लड़की स्टेज पर जा रही थी, दोनों पक्ष में झगड़ा हो गया। बारातियों की तरफ से खाने को बिखेर दिया गया। करीब टैंट की कई कुर्सियों के साथ अन्य सामान को तोड़ दिया गया।

READ ALSO : Mallikarjun Kharge : कांग्रेस का बड़ा दावा : कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की करवाई जा सकती हैं हत्या ! एक बड़ी पार्टी के नेता की ऑडियो क्लिप से हुआ बवाल !

जानकारी मिली है कि लड़की पक्ष की तरफ से लगन में लड़के वालों को 5100 रुपए नेग के तौर पर दिए गए थे। वहीं जैसे ही बीते कल लड़की पक्ष गौरवे पर गए, जहां लड़की पक्ष की तरफ से अपनी हैसियत अनुसार 501 रुपये गौरवे में दिए तो लड़के पक्ष ने उस पर नाराजगी जाहिर की। जहां से मामला बिगड़ता चला गया।

READ ALSO : Big Discount Offer : Online सस्ते में मिल रहा iPhone 13, फटाफट उठाए सेल का फायदा ! करे कई हजारों की बचत !

बता दे कि बारात गांव दुजाना जिला झज्जर से आई थीं। आपको बता दे कि मामला बिगड़ने पर शादी नहीं हो पाई। वहीं दोनों लड़के व उनके पिता व चाचा अभी भी गांव सरेली मे मौजूद हैं। ग्रामीणों व लड़की पक्ष की माने तो लड़के पक्ष के लोगों को बुलाया गया है। जहां पंचायत मे फैसला लिया जाएगा।

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now