Tata group: टाटा ग्रुप मैनेजर बड़ा फैसला, महंगे होंगे सभी पैसेंजर व्हीकल

₹64.73
Tata Group Manager big decision

Tata group: टाटा मोटर्स की गाड़ियों की कीमतों में जल्द वृद्धि होने वाली है। वाहन निर्माता के द्वारा कहा गया है कि अगले महीने की पहली तारीख से कंपनी के सभी पैसेंजर व्हीकल महंगे हो जाएंगे।

टाटा मोटर्स ने रविवार को घोषणा की कि वह 1 फरवरी 2024 से अपने पूरे यात्री वाहन पोर्टफोलियो की कीमतों में औसतन 0.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने वाले हैं।

इसलिए बढ़ेंगी कीमतें

घरेलू ऑटोमोबाइल दिग्गज ने कहा है कि भारत में सभी टाटा कारों की कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इनपुट लागत में बढ़ोत्तरी होने के कारण ये फैसला लिया गया है।

कीमतों को आंशिक रूप से संतुलित करने के मकसद कंपनी कीमतें बढ़ाने वाली है। बता दें कंपनी के द्वारा नई कीमतों को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। संसोधन के बाद कीमतें क्या होंगी ये तो अगले महीने ही पता चलेगा।

महंगे हो जाएंगे पैसेंजर व्हीकल

टाटा के इस फैसले के बाद पैसेंजर व्हीकल की नई कीमतें मौजूदा कीमतों की तुलना में अधिक होंगी। टाटा मोटर्स की तरफ से स्पष्ट किया गया है

कि मूल्य वृद्धि उसकी सभी आंतरिक दहन इंजन (ICE) चालित कारों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहनों पर भी लागू होगी। बता दें हाल ही में लॉन्च हुई टाटा पंच ईवी को लॉन्च करने के बाद ये फैसला लिया गया है।

मारुति भी बढ़ा चुकी है कीमत

टाटा मोटर्स से पहले मारुति सुजुकी ने भी हाल ही में नई कीमतों की सूची जारी है। मारुति ने अपने व्हीकल पोर्टफोलियो में 0.45 प्रतिशत तक की वृद्धि करने का फैसला लिया है।

टाटा और मारुति सुजुकी के अलावा भारत में कई अन्य कार निर्माता पहले ही पिछले दो महीनों में कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कर चुके हैं।

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now