Surajkund Mela 2024: सूरजकुंड मेले की तैयारियां पूरी, इस बार थीम स्टेट रहेगा गुजरात और कल्चरल पार्टनर नार्थ ईस्ट

₹64.73
th
 

Surajkund Mela 2024: हरियाणा के पर्यटन मंत्री कंवरपाल ने बताया कि फरीदाबाद में 2 फरवरी से शुरू होने वाले 37वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले की तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं। जिसमे थीम स्टेट गुजरात व कल्चरल पार्टनर नार्थ ईस्ट (अष्ट लक्ष्मी) रहेगा। सूरजकुंड मेले का उद्घाटन भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया जाएगा।

श्री कंवरपाल ने यह जानकारी आज हरियाणा निवास चंडीगढ़ में पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि मेला 2 फरवरी से शुरू होकर 18 फरवरी तक चलेगा।

उन्होंने बताया कि इस बार मेले में देश-विदेश की कलाओं व संस्कृति का संगम देखने को मिलेगा। इसके साथ ही लोक नृत्य व गायन से कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि 50 देशों से लगभग 800 लोगों ने भाग लेने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है और उनकी हस्तकलाओं और लोक कलाओं का प्रदर्शन होगा।

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now