Rain Alert: हरियाणा के 6 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, पढ़िए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

₹64.73
Rain Alert: हरियाणा के 6 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, पढ़िए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Rain Alert: हरियाणा में कई दिनों से मौसम खराब चल रहा है। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। 

उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। 

इस दौरान 30-40 KM प्रति घंटे की रफ्तार भी हवाएं भी चलेंगी।

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 19 से 21 सितंबर तक बारिश पर ब्रेक रहेगा, लेकिन 22 सितंबर से फिर बारिश के आसार बनेंगे। 

हालांकि अब जगह जगह हो रही बारिश से परेशानी भी बढ़ रही है। 

किसानों की धान व कपास मंडियों में पहुंचने लगी है। ऐसे में इनके खराब होने की चिंता किसानों व आढ़तियों को सता रही है।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा में सितंबर का पहला सप्ताह बारिश की गतिविधियों के लिहाज से सूखा रहा। 

मौसम विज्ञान केंद्र की साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार 1 से 7 सितंबर की अवधि में राज्य के बारिश के स्तर में भारी कमी दर्ज की गई। 

पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य श्रेणी में आंका गया है।

Tags

Share this story