List of transfers of IAS officers : हरियाणा में 44 IAS अफसरों के तबादले: गृह सचिव बदले, अशोक खेमका को परिवहन विभाग की जिम्मेदारी

₹64.73
IAS Tranfer

List of transfers of IAS officers : हरियाणा सरकार ने रविवार देर रात 44 आईएएस अधिकारियों के तबादलों का आदेश जारी किया। चर्चित अफसर अशोक खेमका को अनिल विज के विभाग की जिम्मेदारी देते हुए परिवहन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, सुमिता मिश्रा को राज्य का नया गृह सचिव बनाया गया है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में होम डिपार्टमेंट को सुमिता मिश्रा संभालेंगी। वित्त विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग की अहम जिम्मेदारी अनुराग रस्तोगी को सौंपी गई है।




हरियाणा में 44 IAS अधिकारियों के तबादले: जानिए किसे मिली कौनसी जिम्मेदारी

  • अशोक खेमका: परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव।
  • सुमिता मिश्रा: गृह सचिव।
  • अनुराग रस्तोगी: वित्त आयुक्त राजस्व (एफसीआर), वित्त विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग।
  • सुधीर राजपाल: स्वास्थ्य सचिव के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग और आयुष विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव।
  • डी. सुरेश: हरियाणा भवन, नई दिल्ली के रेजिडेंट कमिश्नर और उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव।
  • श्यामल मिश्र: हरियाणा व्यापार मेला प्राधिकरण, नई दिल्ली के मुख्य प्रशासक, फरीदाबाद व गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के सीईओ, और नागरिक उड्डयन विभाग के प्रधान सचिव।
  • सौजी रजनी कान्थन: परिवहन आयुक्त।
  • फूलचंद मीना: अंबाला डिवीजन के कमिश्नर।
  • ए. श्री निवास: हिसार डिवीजन के आयुक्त और दक्षिण हरियाणा बिजली निगम के एमडी।
  • आनंद मोहन शरण: पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों की जिम्मेदारी।
  • विनीत गर्ग: उच्चतर शिक्षा विभाग और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष।
  • अमित कुमार अग्रवाल: विकास एवं पंचायत विभाग, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग और विदेश विभाग के आयुक्त एवं सचिव।
  • राजीव रंजन: मत्स्य और श्रम विभाग के प्रधान सचिव।
  • विजय सिंह दहिया: मुद्रण विभाग और पशुपालन विभाग के आयुक्त एवं सचिव।
  • अमनीत पी. कुमार: महिला एवं बाल विकास विभाग और अभिलेखागार विभाग की आयुक्त एवं सचिव।
  • मोहम्मद साइन: जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के आयुक्त एवं सचिव।
  • संजय जून: फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी।
  • आशिमा बराड़: सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग कल्याण, आबकारी एवं कराधान आयुक्त, और हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की एमडी।
  • संजीव वर्मा: खेल, आयुष और विदेश सहयोग विभाग के निदेशक।

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now