Kisan Andolan Update: चंडीगढ़ में आज होने वाली मीटिंग का किसानों कर रहे इंतजार, हरियाणा सरकार ने 19 फरवरी तक बढ़ाई पाबंदी

₹64.73
Kisan Andolan Update: चंडीगढ़ में आज होने वाली मीटिंग का किसानों कर रहे इंतजार, हरियाणा सरकार ने 19 फरवरी तक बढ़ाई पाबंदी
Kisan Andolan Update: किसान आंदोलन का आज छठा दिन है। दिल्ली कूच के लिए निकले किसान पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। इस आंदोलन के दौरान अब तक एक किसान और सब इंस्पेक्टर की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है।

वहीं आज केंद्र औऱ किसानों के बीच शाम को चंडीगढ़ में मीटिंग होगी। किसानों की मांगों पर चर्चा करने के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय शाम को चंडीगढ़ पहुंचेंगे। करीब 6 बजे वे किसान नेताओं से मीटिंग करेंगे। ये दोनों  तरफ से चौथी वार्ता है। इससे पहले 3 मीटिंग बेनतीजा रहीं थी। 

शंभू बॉर्डर पर डटे किसानों का कहना है कि चंडीगढ़ में आज किसान नेताओं और मंत्रियों की मीटिंग होने तक आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चलेगा। इसके बाद दिल्ली कूच का फैसला लिया जाएगा। शंभू बॉर्डर पर शनिवार सुबह हालात नॉर्मल हैं। किसान सुबह चाय नाश्ता ले रहे हैं।

हरियाणा में भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी ग्रुप) ने दोपहर में कुरुक्षेत्र में किसान-खाप पंचायत बुलाई है। यहां से हरियाणा में आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया जाएगा। 

वहीं 7 जिलों में 19 फरवरी की रात 12 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा। इन जिलों में अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा शामिल हैं।

वहीं पंजाब में आज सारे टोल फ्री रहेंगे। यहां भारतीय किसान यूनियन उगराहां से जुड़े किसान धरने पर बैठे हुए हैं। उन्होंने पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़, पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह और केवल ढिल्लों के घर भी धरना लगा रखा है।

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now