Kisan Andolan: किसानों के दिल्ली कूच से पहले आई बड़ी खबर, पंजाब-हरियाणा का कटा कनेक्शन !

₹64.73
किसानों के दिल्ली कूच से पहले आई बड़ी खबर, पंजाब-हरियाणा का कटा कनेक्शन !
Kisan Andolan: संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) और किसान मजदूर मोर्चा समेत 26 किसान संगठन 13 फरवरी को दिल्ली कूच करेंगे। पंजाब के किसान 10 हजार ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर दिल्ली जाने के लिए हरियाणा में दाखिल होंगे। 

इसके लिए शंभू बॉर्डर, डबवाली और खनौरी बॉर्डर को चुना गया है। इसे देखते हुए हरियाणा में किसान नेताओं की धरपकड़ शुरू हो गई है। पुलिस नेताओं को नजरबंद करने के लिए उनके घर दबिश दे रही है। 
पंजाब के किसानों को हरियाणा के रास्ते दिल्ली जाने से रोकने के लिए अंबाला में धारा 144 लागू कर दी गई है। पंजाब और हरियाणा के बीच बने शंभू बॉर्डर को सीमेंट की बैरिकेडिंग और कंटीली तारें लगा पूरी तरह सील कर दिया गया है।

प्रशासन ने घग्गर नदी के ऊपर बने ब्रिज को भी बंद कर दिया है। उसके अंदर भी खुदाई की जा रही है ताकि किसान ट्रैक्टरों से उसके जरिए न निकल सकें। वहीं किसानों के 13 फरवरी को 13 फरवरी को दिल्ली कूच के ऐलान के बाद से ही पुलिस जवानों को हर स्थिति से निपटने के लिए पिछले 25 दिनों से विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है।

आपको बता दें कि पंजाब के पटियाला से अंबाला आने-जाने वाली रोड का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। पटियाला के DC ने बताया कि अंबाला से दिल्ली जाने के लिए 4 रूट तय कर दिए गए हैं।

1. पहला शंभू, राजपुरा, बनूड़ एयरपोर्ट रोड, डेरा बस्सी, अंबाला, दिल्ली है।

2. दूसरा शंभू, राजपुरा, बनूड़, पंचकूला, नाडा साहिब, बरवाला, शहजादपुर, साहा, शाहाबाद से दिल्ली है।

3. तीसरा राजपुरा, पटियाला, पिहोवा, कुरूक्षेत्र से दिल्ली है।

4. चौथा रूट राजपुरा, पटियाला, पिहोवा से 152D एक्सप्रेसवे रोहतक से दिल्ली जाया जा सकता है।

वहीं सोनीपत, झज्जर के बाद पंचकूला में भी धारा 144 लगा दी गई है। पंजाब से चंडीगढ़ होते हुए किसान पंचकूला के रास्ते भी दिल्ली जाने के लिए हरियाणा में एंट्री कर सकते हैं। राज्य में किसानों को रोकने के लिए करीब 150 नाके लगाए गए हैं।

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now