INLD News: हरियाणा में हर पैदा होने वाला बच्चा 2 लाख रुपए का कर्जा लेकर पैदा हो रहा है:अभय सिंह चौटाला

₹64.73
INLD News: हरियाणा में हर पैदा होने वाला बच्चा 2 लाख रुपए का कर्जा लेकर पैदा हो रहा है:अभय सिंह चौटाला
INLD News: हरियाणा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा में पेश किए गए बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए इनेलो के प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि बजट में सिर्फ एक ही चीज दिखाई देती है और वो है प्रदेश के कुल कर्ज में 34 हजार करोड़ रूपए की वृद्धि कर 3 लाख 18 हजार करोड़ रूपए कर दिया। हम तो यह उम्मीद कर रहे थे कि चुनावी बजट होगा और लोगों के लिए अच्छा बजट होगा। परंतु भाजपा सरकार हर साल प्रदेश के उपर कर्ज को बढ़ा रही है। बढ़े हुए कर्ज से प्रदेश में विकास के नाम पर एक ईंट भी नहीं लगाई गई यह प्रदेश के लिए बेहद घातक है। उन्होंने कहा कि इस बार बजट में लगभग 6 हजार करोड़ रूपए बढ़ाया है यानी कर्जा 34 हजार करोड़ और बजट में बढोतरी 6 हजार करोड़। यहां यह बात गौर करने की है कि बजट में से 60 हजार करोड़ रुपए तो कर्ज चुकाने में चला जाएगा। मुख्यमंत्री ने ये भी नहीं बताया कि कितना पैसा कहां खर्च होगा।

कृषि का टोटल बजट सवा 2 प्रतिशत कम कर दिया जो 13.71 प्रतिशत था उसे इस बार 11.52 प्रतिशत कर दिया। शिक्षा और खेल का बजट कुल बजट का 10.97 प्रतिशत था इस बार 10.94 कर दिया। देश में सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल हमारे प्रदेश के बच्चे लाते हैं और खेल के बजट को शिक्षा के साथ मिला दिया जिससे यह भी पता नहीं चल सकता कि खेल के लिए कितने रूपयों का प्रावधान किया गया है। परिवहन और सडक़ का बजट मे भी कमी की गई है, पहले 4.30 प्रतिशत था जो अब 4.16 प्रतिशत कर दिया। अन्य सेवाओं का पहला था 5.30 प्रतिशत था अब 5 प्रतिशत कर दिया। परिवार कल्याण विभाग में बहुत मामूली सी बढौतरी की लेकिन उससे कुछ नही होगा। उर्जा में  पिछले साल 8381.7 करोड़ रुपए का बजट था इस बार उसको 7061.51 करोड़ करके 1300 करोड़ रुपए कम कर दिया। सडक़ और पुल का निर्माण में बजट कम दिया। जन स्वास्थ्य के बजट में करीब 500 करोड़ रुपए कम कर दिए।
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जब हर जगह बजट कम हो रहा है तो पैसा कहां गया? मुख्यमंत्री को यह नहीं कहना चाहिए कि मैंने कोई नया टैक्स नहीं लगाया जबकि आज हर पैदा होने वाला बच्चा 2 लाख रुपए का कर्जा लेकर पैदा हो रहा है। मुख्यमंत्री को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। जब ओम प्रकाश चौटाला 2005 तक मुख्यमंत्री थे तब हमारे प्रदेश पर 23319 करोड़ रुपए कर्ज था और जब सत्ता को छोड़ा था तो सरकारी खजाने में 2000 करोड़ रुपए छोड़ कर आए थे और प्रदेश को मुनाफे में छोडक़र आए थे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सीएम बनने के बाद 2014 तक कर्ज 80 हजार करोड़ रुपए हो गया। अब वो कर्ज 2.92 लाख करोड़ हो गया है। प्रदेश में आज लुटेरों का राज है और प्रदेश के लोग इनको चुनाव में सबक सिखाएंगे। किसानों के ब्याज को माफ करने पर उन्होंने कहा कि ये भी झूठ है। 9 साल से मुख्यमंत्री क्या कर रहे थे। हमने भाजपा गठबंधन सरकार के 24 घोटाले मुख्यमंत्री के सामने रखे और मुख्यमंत्री ने हर बार सदन में कहा कि वो इनकी जांच कराएंगे लेकिन आज तक किसी घोटाले की जांच नहीं हुई। सोमवार और मंगलवार को विधानसभा में मैं बजट पर विस्तार से इनसे जवाब मांगूंगा। भाजपा वाले मेरे से इतना डरते हैं कि ये मुझे सदन में बोलने नहीं देते।

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now