HSSC Update: हरियाणा में निकली 6 हजार भर्तियाँ, जानिए आवेदन की आखिरी तारीख

₹64.73
HSSC Update: हरियाणा में निकली 6 हजार भर्तियाँ, जानिए आवेदन की आखिरी तारीख

HSSC Update: पुलिस बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए महत्त्वपूर्ण जानकारी है। हरियाणा सरकार की तरफ से पुलिस में कांसटेबल के कई पदों को भरा जाएगा। जिसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं। वहीं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होने पर इसी वेबसाइट से आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

महत्त्वपूर्ण तारीखें
हरियाणा पुलिस में कांसटेबल के पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 20 फरवरी 2024 से शुरू कर दी जाएगी। जबकि आवेदन और भुगतान के लिए अंतिम तारीख 21 मार्च 2024 निर्धारित की गई है।
कुल पद- 6000

पदों का विवरण
हरियाणा पुलिस में कांसटेबल के कुल 6000 पदों को भरा जाएगा, जिसमें पुरूष कांसटेबल के 5000 पद और महिला कांसटेबल के 1000 पद शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता
पुलिस कांसटेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं डिग्री हिंदी अथवा संस्कृत विषयों के साथ होनी चाहिए। वहीं अधिक जानकारी के इच्छुक उम्मीदवार एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ लें।

आयु-पात्रता
कांसटेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है। वहीं हरियाणा के मूल निवासियों को राज्य सरकार के निर्देशानुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक करना पड़ेगा।

आवेदन शुल्क
हरियाणा पुलिस में कांसटेबल के पदों पर भर्ती के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। सभी श्रेणी के उम्मीदवार कांसटेबल के पदों पर नि:शुल्क आवेदन करेंगे।
 

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now