Haryana Weather Update: प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, कई जिलों में तेज तूफान करेगा परेशान

₹64.73
Haryana Weather Update: प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, कई जिलों में तेज तूफान करेगा परेशान

Haryana Weather Update: हरियाणा में एक बार फिर मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग के अनुसार 18 से 19 फरवरी को बारिश के आसार बन रहे हैं। चंडीगढ़ सहित 5 जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरने के आसार हैं। इसके लिए विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे पहले 1 फरवरी से 5 फरवरी तक मौसम खराब रहा था।

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक आज से पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम बदलने जा रहा है। चंडीगढ़ समेत पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल जिलों में कल रात से मौसम बदलने के आसार मौसम विशेषज्ञों ने जताए हैं। तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।

24 घंटे में फरीदाबाद सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री झज्जर में दर्ज किया गया है।

तेज तूफान करेगा परेशान
मौसम विभाग के अनुसार आज देर रात से एक बार फिर उत्तर भारत के राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनने वाली है। अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश तो कहीं पर तूफान (40KM होगी हवा की स्पीड) और ओले गिरने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक यह सक्रियता तीन से चार दिनों तक बनी रह सकती है। विभाग के वैज्ञानिकों ने बदले मौसम की आहट पर उत्तर भारत के सभी राज्यों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है।

जनवरी में कम हुई बारिश
हरियाणा में जनवरी महीने में 8 साल बाद सबसे कम बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के मुताबिक जनवरी में सामान्य बारिश का औसत करीब 14.5 MM है। इसके मुकाबले में राज्य में 99 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इससे पहले 2016 में भी 99 फीसदी कम बारिश हुई थी।

पंचकूला-कैथल में गिरे थे ओले
साल 2023 में 11.6 एमएम, 2022 में 69.4, 2021 में 20.9, 2020 में 23 और 2019 में 14.6 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। जबकि फरवरी में अभी तक औसतन 6.9MM बारिश हुई, जो सामान्य से 0.2MM ज्यादा है। इस दौरान पंचकूला, कैथल और करनाल में ओले गिरे थे।

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now