Haryana Weather Report: पूरे हरियाणा में 2 दिन बाद 22 से झमाझम बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
₹64.73

Haryana Weather Report: हरियाणा सूखे के कारण कई जिलों में फसलें बिल्कुल बरबाद हो चुकी है, वहीं मौसम भी कई जिलों में सिर्फ बादलवाई तक ही सीमित रह जाता है। लेकिन अब मौसम विभाग ने एक बार फिर से 2 दिन बाद मौसम में बदलाव होने की सुचना जारी की है।
चंडीगढ़ मौसम विभाग ने 22 सितंबर से बारिश के आसार जताए हैं। हरियाणा के 10 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
24 घंटे के दौरान
24 घंटे के दौरान हरियाणा के 5 जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश रेवाड़ी में 6.5 MM, महेंद्रगढ़ 5.5, कुरुक्षेत्र में 1.0 और अंबाला में 0.1 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।
हरियाणा में 22 को
आपको बता दें कि 22 को पंचकूला, अंबाला, यमुनागर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में दक्षिण और दक्षिण पूर्व के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और जींद में यलो अलर्ट है।
23 को 17 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश के आसार जताए हैं।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सितंबर में राज्य में बारिश बहुत कम दर्ज की गई है। हरियाणा में अब तक 406.6 MM बारिश रिकॉर्ड की गई है।
सितंबर में अब तक 48% कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है।
बारिश के आंकड़ों का बात करें तो अभी भी सामान्य बारिश से 54 एमएम कम है। राज्य में 460 एमएम बारिश होगी तो मानसून का कोटा पूरा होगा।