Haryana Weather Alert: हरियाणा में आज रात से बदल जाएगा मौसम, मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी

₹64.73
Haryana Weather Alert: हरियाणा में आज रात से बदल जाएगा मौसम, मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी
Haryana Weather Alert: हरियाणा में आज रात से मौसम बदल जाएगा। एक और पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से 16 अप्रैल तक मौसम ज्यादा खराब रहने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के साथ ओले गिरने के भी आसार हैं। इस दौरान चलने वाली हवा की स्पीड भी 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। 

कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की भी संभावना बन रही है, जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट रहने, लेकिन रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद में ऑरेंज अलर्ट और पंचकूला, अंबाला, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, भिवानी, चरखीदादरी में यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय खेतों में गेहूं की फसल सूखी खड़ी हुई है। हरियाणा में संभावना है कि 20 अप्रैल के बाद गेहूं की कटाई में तेजी आएगी। इसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से किसानों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। 
कहा गया है कि जहां तक संभव हो वहां तक सूखी हुई फसलों की कटाई कर सुरक्षित कर लें। 13 अप्रैल से 16 अप्रैल के बीच राजस्थान पंजाब हरियाणा दिल्ली मध्यप्रदेश सहित उतरी भारत में तेज आंधी बारिश व ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है। 
कुछ स्थानों पर जबरदस्त ओलावृष्टि व तुफानी बारिश की संभावना है। इस साल लंबे समय तक ठंड मौसम रहने की वजह से हरियाणा में गेहूं कटाई में देरी हो रही है।हालांकि, राज्य में 1 अप्रैल से ही गेहूं की खरीद शुरू हो गई है, लेकिन इसके बावजूद भी कई मंडियों में अभी तक गेहूं के एक भी दाने की आवक नहीं हुई है। कई मंडियों में तो सन्नाटा पसरा हुआ है। 
वहीं, कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि 20 अप्रैल के बाद कटाई में तेजी आने की संभावना है। उनके मुताबिक, गर्मी शुरू होने में देरी से गेहूं की पैदावार 5 से 10 फीसदी तक बढ़ सकती है। हरियाणा में फिलहाल गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। पिछले 24 घंटे के दौरान दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री के पार हो चुका है। 
सिरसा में दिन का पारा 39.6 डिग्री रिकार्ड किया गया है। सिरसा के बाद महेंद्रगढ़ का 39.3 और फरीदाबाद का 39.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं प्रदेश में रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। फरीदाबाद में सबसे अधिक 19.5 डिग्री तक तापमान पहुंच गया, वहीं भिवानी का 19.3 डिग्री पारा रिकार्ड किया गया।

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now