Haryana Weather Alert: हरियाणा के सभी जिलों में आज बारिश की संभावना, कल कई जिलों में हुई बूंदाबांदी

₹64.73
 हरियाणा के सभी जिलों में आज बारिश की संभावना,
 

Haryana Weather Alert:महीनेभर कड़ाके की ठंड के बाद हरियाणा में मौसम में बदल चुका है। कल सूबे के कई जिलों में हल्की बारिश के बाद आज भी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस दौरान 30-40 किलोमीटर स्पीड से हवाएं भी चलेंगी। 2 फरवरी यानी कल को धुंध गहराने के आसार हैं।

3-4 फरवरी को फर से बारिश की संभावना बन रही है। मौसम में आए इस बदलाव से दिन के तापमान में मामूली 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि रात के तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी है। पिछले 14 साल में जनवरी के दिन सबसे ठंडे रहे। जबकि 8 साल में सबसे कम बारिश दर्ज की गई है।

2016 के बाद ऐसी स्थिति आई है, जब जनवरी में इतनी कम बारिश हुई है। दिसंबर 2023 में भी 2.8 मिमी बारिश हुई थी , तब 54 फीसदी की कमी आंकी गई थी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 1 फरवरी को बारिश हो सकती है,

हरियाणा में 12 घंटे में कहां कितनी बारिश हुई।

इन जिलों में अलर्ट

हरियाणा में मौसम विभाग की ओर से 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट किया गया है। इनमें पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, अंबाला, यमुनानगर, जींद, सिरसा, फतेहाबाद, पानीपत, सोनीपत जिले शामिल हैं।

इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। तेज गति से हवाएं चलेंगी। इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी।

फसलों को बारिश का लाभ

हरियाणा में कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बारिश या ठंड से फसलों को लाभ होगा। सरसों व गेहूं की फसल को लाभ मिलेगा, क्योंकि पिछले 2 माह में बारिश नहीं हुई है। जनवरी पूरी तरह से सूखा रहा है।

जनवरी अब से पहले 2016 में प्रदेश में सामान्य से 99 % कम बरसात हुई थी। 2006 में 2.4 एमएम, 2007 में 0.5 एमएम, 2008 में 2.2 और 2009 में 3.9 और 2011 में 0.8 एमएम बरसात हुई थी।

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now