Haryana School Holidays: हरियाणा के स्कूली छात्रों की बल्ले-बल्ले, छुट्‌टियों का हुआ ऐलान

₹64.73
हरियाणा के स्कूली छात्रों की बल्ले-बल्ले, छुट्‌टियों का हुआ ऐलान

Haryana School Holidays: हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच 10 जिलों में स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है। करनाल, कैथल व रेवाड़ी में पांचवीं तक, हिसार, कुरुक्षेत्र, सिरसा, जींद, सोनीपत व नूंह में 8वीं तक व चरखी दादरी में 24 मई तक सभी स्कूल बंद रहेंगे।उधर, हरियाणा के 11 जिलों में 23 मई तक हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 


इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी व चरखी दादरी शामिल हैं। इनके अलावा, 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत व जींद शामिल हैं।

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now