Haryana Rain Forecast: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, जानिए मौसम पूर्वानुमान

₹64.73
हरियाणा के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश
 

पंजाब और हरियाणा के 4-4 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। सुबह और शाम के समय दोनों ही राज्यों में धुंध का ऑरेंज अलर्ट भी है।

उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते लगातार कोल्ड वेव से तापमान में गिरावट देखने को मिली रही है। हिमाचल के 5 जिलों में ठंड का येलो अलर्ट है। चंडीगढ़ का मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के अमृतसर, पठानकोट, तरनतारन और गुरदासपुर में मौसम खराब रहेगा। हरियाणा में महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में बारिश हो सकती है। दोनों राज्यों में 2 दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।

वहीं मौसम विभाग ने हिमाचल के कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। पांचों जिलों में तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है और हल्की धुंध भी रहेगी।

पंजाब के माझा एरिया में मौसम खराब रहेगा

हरियाणा के दक्षिण जिलों में मौसम खराब रहेगा

हिमाचल से प्लेन एरिया में आएंगी कोल्ड वेव
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते पंजाब-हरियाणा में बादल छाए रहने का अनुमान है। हिमाचल से ठंडी हवाएं नीचे प्लेन एरिया की तरफ बहेंगी। जिससे पंजाब और हरियाणा में ठंड बढ़ सकती है। इतना ही नहीं, पंजाब- हरियाणा में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से 8 डिग्री तक कम रिकॉर्ड किया जा रहा है।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ व हिमाचल के शहरों का तापमान

चंडीगढ़- मौसम विभाग ने सोमवार को दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी का अनुमान जाहिर किया है। यहां न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री दर्ज हुआ। दिन का तापमान 16 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे लोगों को कुछ हद तक ठंड से राहत होगी।

अमृतसर- अमृतसर में आज बारिश की संभावना जताई गई है। दिन के समय धुंध का भी अनुमान है। आज का तापमान 6 से 10 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

जालंधर- शहर का तापमान आज 6 से 11 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। यहां सुबह के समय धुंध रहेगी।

लुधियाना- लुधियाना में आज धुंध का अलर्ट जारी किया है। तापमान 6 से 12 डिग्री के बीच बना रहेगा।

अंबाला- अंबाला में धुंध का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज का तापमान 6 से 14 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

करनाल- करनाल में धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तापमान 8 से 14 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

पानीपत- पानीपत में भी धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तापमान 8 से 14 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

शिमला- शिमला में आज हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। दिन का तापमान 6 से 14 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

धर्मशाला- यहां आज हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, लेकिन बीच-बीच में धूप खिलेगी। दिन का तापमान 6 से 18 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now