Haryana Police: हरियाणा पुलिस के जवानों की बल्ले-बल्ले, CM ने दिया दीवाली गिफ्ट, 2 हजार मानदेय बढ़ाया
₹64.73

Haryana Police: हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पुलिस के विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) को बड़ा दीपावली गिफ्ट दिया है। सीएम ने उनको हर माह मिलने वाले मानदेय में 2000 रुपए की बढ़ोत्तरी की घोषणा की है।
अभी तक इन्हें 18,000 रुपए मिलते थे, लेकिन अब सीएम की घोषणा के बाद 20,000 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। हरियाणा में लगभग 9000 एसपीओ की तैनाती पुलिस विभाग में की गई है।
सीएम ने उनके द्वारा दी जाने वाले सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हुए राज्य में कानून और व्यवस्था बनाए रखने में उनके कामों की सराहना की है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि हमारे विशेष पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रदर्शित प्रतिबद्धता और समर्पण वास्तव में सराहनीय है। वे हमारे नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
यह विशेष दीपावली उपहार उनकी निस्वार्थता के लिए हमारी कृतज्ञता का एक छोटा सा प्रतीक है। हमें उम्मीद है कि यह इस शुभ त्योहार के दौरान उनके और उनके परिवारों के लिए खुशी और समृद्धि लाएगा।