Haryana News Update: हरियाणा के इस जिले में फिर गरमाया माहौल, कुआं पूजन कर लौट रही महिलाओं पर मस्जिद से फेंके गए पत्थर

₹64.73
Haryana News Update: हरियाणा के इस जिले में फिर गरमाया माहौल, कुआं पूजन कर लौट रही महिलाओं पर मस्जिद से फेंके गए पत्थर

Haryana News Update: हरियाणा के नूंह में एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हैं। गुरुवार की रात लड़का होने की खुशी में कुआं पूजन के लिए जा रही महिलाओं पर पथराव हुआ। आरोप है कि शहर की बड़ी मस्जिद-मदरसे से कुछ शरारती तत्वों ने पत्थर फेंके। पथराव में 9 महिलाओं को चोटें आई है।

वहीं हालात की गंभीरता को देखते हुए इलाके में पुलिस फोर्स तैनात की गई। स्थिति सामान्य बनी रहे इसके लिए नई धर्मशाला में मीटिंग की जा रही है, जिसमें दोनों समुदाय के लोग मौजूद हैं।

वहीं नूंह पुलिस के मुताबिक, उन्हें अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। घटना रात करीब 8:20 बजे शहर एक मस्जिद के बिल्कुल पास हुई।

बेटा होने पर कुआं पूजन करने गई थी
जानकारी के मुताबिक नूंह शहर के वार्ड नंबर 10 के रहने वाले दीपू का हाल ही में बेटा हुआ था। गुरुवार को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार करीब 100 महिलाएं कैलाश मंदिर पर कुआं पूजन के लिए जा रही थी। महिलाओं के मुताबिक जाते वक्त उन पर किसी ने एक-दो पत्थर फेंक दिए।

वापस आते वक्त दोबारा फेंके पत्थर
जिनको अनदेखा करते हुए महिलाएं कुआं पूजन करने चली गई, लेकिन इसके बाद वापस आते वक्त शहर के बड़े मदरसे से उन पर फिर कुछ शरारती तत्वों ने पत्थर फेंक दिए। जिसमें कई महिलाओं को चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही महिलाओं के परिजन व शहर के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद तनाव पैदा हो गया।

मामला दो समुदायों में होने के कारण तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करने की कोशिश की, लेकिन पीड़ित परिवार व शहर के कुछ लोगों ने इस घटना का विरोध किया। इसके बाद लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर धरना दे दिया।

खुद एसपी नरेंद्र बिजारनिया ने संभाला मोर्चा
इसके बाद एसडीएम अश्विनी कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं मामला बढ़ता देख भारी पुलिस बल के साथ खुद एसपी नरेंद्र बिजारनिया भी मौके पर पहुंचे और हाथ में लाठी लेकर मोर्चा संभाला। इसके बाद पुलिस ने जमा भीड़ को खदेड़ दिया और हालात पर काबू पाया। एसपी ने साफ कहा इस मामले में जो भी दोषी है उसको किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
 

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now