Haryana News: हरियाणा में RMP डॉक्टर की हत्या से हड़कंप, सुबह 4 बजे घर का गेट खुलवाकर मारी गोली

₹64.73
cs
 

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में RMP डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने बुधवार तड़के 4 बजे बजे घर का गेट खुलवाकर उस पर फायरिंग की। गोलियां चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग उठे तो डॉक्टर खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था।

हमलावर तब तक वहां से फरार हो चुके थे। मृतक की पहचान आशीष (26) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार के लोग उसे अस्पताल भी लेकर गए थे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच की। परिवार के लोगों ने बताया कि आशीष का नवंबर में पड़ोस के युवकों के साथ गली में रास्ता बनाने को लेकर झगड़ा हुआ था।

इस मामले में उसने पुलिस को भी शिकायत दी थी। आशीष तीन भाई-बहनों में बड़ा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। उसका भाई भी अविवाहित है, जबकि बहन शादीशुदा है। परिवार के अनुसार, आशीष मंगलवार रात को घर पर आकर कमरे में सोया था। परिवार के दूसरे सदस्य भी अपने कमरे में सोए हुए थे।

बुधवार सुबह 4 बजे किसी व्यक्ति ने घर का गेट खटखटाया। आशीष अपने कमरे से निकलकर मेन गेट के पास गया। उसने जैसे ही दरवाजा खोला तो उसे गोली मार दी। गोली आशीष की छाती के बाएं तरफ दिल पर लगी। इसके बाद वह जमीन पर गिर गया। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गए। वह बाहर आए तो नीचे आशीष गिरा हुआ था। जमीन पर खून भी फैला था। चेक करने पर पता चला कि उसे किसी ने गोली मारी है। इसके बाद वह उसे तुरंत अस्पताल में लेकर गए।

आपको बता दें कि आशीष का 18 नवंबर को गांव में झगड़ा हुआ था। आशीष ने पुलिस को शिकायत दी थी कि घर के पास गली में कीचड़ होने के कारण उसके चाचा आजाद व ताऊ का लड़का राकेश उसमें ईंट डालकर रास्ता बना रहे थे। इसी दौरान उनके पड़ोसी ईंटे डालने व आने-जाने का रास्ता बनाने से मना करने लगा और गाली-गलौज भी किया।

इसके बाद आशीष ने दोनों पक्षों को समझा दिया। इसके बाद आशीष घर चला गया। तभी पड़ोस के करीब तीन-चार युवक आए। उन्होंने आशीष पर तेजधार हथियार, लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर परिवार वालों ने उसे बचाया। पड़ोसी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए।

इसके बाद भी बार-बार धमकियां दी और केस न करने का दबाव भी बनाया। SHO सुलेंद्र सिंह ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। SFL टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। अभी तक प्राथमिक जांच में यही आया है कि शायद हमलावर पैदल भागे हैं। उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस इसके लिए इलाके में लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है।

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now