Haryana News: हरियाणा में शादी का झांसा देकर गांव की ही लड़की के साथ 4 साल बनाया शारीरिक संबंध, अब युवक ने शादी से किया इंकार
₹64.73

Haryana News: हरियाणा के लड़की ने लड़के पर आरोप लगाया है कि उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया गया है, लड़की का कहाना है कि उसे धोखे में रखा गया है। पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि शादी के लिए बोल कर वह अपने गांव के युवक के साथ रिलेशन में आई थी। 4 साल तक युवक लिव इन रिलेशनशिप में रहाने के बाद अब उसे छोड़कर चला गया है।
मामला कुरुक्षेत्र जिले लाडवा थाना का है, जहां मुस्लिम युवती ने बताया कि उसके गांव का गौरव 4 साल से उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में था। लेकिन 1 महीने से वो उसे छोड़कर चला गया है। अब युवक उसे शादी के लिए मना कर रहा है।
लड़की का आरोप है कि जब वो गौरव के घर गई तो उसके साथ वहा पर मारपीट की गई थी। लड़की का कहाना है कि गौरव ने उसे बर्बाद कर दिया है, कही का नहीं छोड़ा। आरोपी गौरव, उसका भाई साहिल व रवि ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता लड़की ने कहा कि उसको शादी की बोलकर करनाल में एक होटल में शारीरिक संबंध बनाया गया था। उसके बाद से लगातार ये सब चलता गया। पीड़िता ने महिला थाना कुरुक्षेत्र में शिकायत सौंपी। पुलिस ने धारा 323, 376(2) N,506 व 34 के तहत जीरो FIR दर्ज की गई। आगामी जांच के लिए FIR करनाल भेजी गई।