Haryana MC Elections: हरियाणा में लोकसभा चुनाव से पहले नहीं होंगे निगम चुनाव, सरकार ने नहीं किया ये काम

₹64.73
Haryana MC Elections: हरियाणा में लोकसभा चुनाव से पहले नहीं होंगे निगम चुनाव, सरकार ने नहीं किया ये काम
Haryana MC Elections: हरियाणा में लोकसभा चुनाव से पहले नगर निगम चुनाव संभव नहीं है। यह इसलिए कहा जा रहा है कि सरकार की ओर से अभी तक चुनाव आयोग को वार्ड बंदी की लिस्ट नहीं भेजी गई है। संभावना ये जताई जा रही है कि 29 जनवरी तक अपडेटेड वोटर लिस्ट आ सकती है। 

हालांकि, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ये संकेत दे चुके हैं कि 2024 में लोकसभा, विधानसभा के साथ निगम चुनाव होने हैं। उन्होंने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी के सम्मान समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं से ये कहा था। हरियाणा में फरीदाबाद, गुरुग्राम और मानेसर नगर निगम का कार्यकाल काफी समय पहले पूरा हो चुका है। इन तीनों के चुनाव लंबे समय से लटके पड़े हैं। 

वहीं, हिसार, पानीपत, रोहतक, यमुनानगर, करनाल निगम का कार्यकाल दिसंबर में खत्म हो चुका है। ऐसे में सरकार आठों नगर निगम के चुनाव एक साथ करवाना चाहती है। ऐसे में निगम चुनाव लोकसभा के पहले भी करवाए जा सकते हैं। हरियाणा सरकार ये कोशिश कर रही है कि निगमों के चुनाव लोकसभा से पहले करवा दिए जाएं। 

अगर, सरकार अधिकतर निकायों में चुनाव जीतती है तो लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी के लिए एक माहौल बन सकता है। कुछ महीनों से भाजपा का फोकस भी शहरी वोटरों की ओर ज्यादा है। मुख्यमंत्री भी शहरी मतदाताओं को कई राहत दे चुके हैं। 

सीएम शहरी क्षेत्रों में करीब 1500 कॉलोनियों को नियमित कर चुके हैं। पानी के बिलों व संपत्ति कर में भी राहत दी गई है। इन आठों में से अधिकतर नगर निगम में भाजपा का दबदबा रहा है। हर जगह पार्टी के विधायक हैं, ऐसे में पार्टी की पूरी कोशिश रहेगी कि इन रियायतों का लोकसभा चुनाव से पहले लाभ लिया जाए।

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now