Haryana News: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने अपने आवास पर कार्यरत कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ मनाई दीपावली

₹64.73
Haryana News: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने अपने आवास पर कार्यरत कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ मनाई दीपावली

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास संत कबीर कुटीर में कार्यरत कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया। कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों ने भी मुख्यमंत्री को दीपावली की शुभकामनाएं दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने सभी कर्मियों को दीपों के इस पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उत्सव सभी के जीवन में नया प्रकाश और सुख समृद्धि लेकर आए। हमारा प्रदेश सदा भारत के मानचित्र पर अपनी चमक बिखेरता रहे। उन्होंने कहा कि त्यौहारों का यह सीजन अपने साथ एक नई उमंग व खुशियां लेकर आता है। इस समय मन में निराशा, अवसाद के भावों को दूर करके नई आशा व उमंग का संचार करना चाहिए। दीपावली का त्यौहार हर व्यक्ति के जीवन में नया प्रकाश और सुख - समृद्धि लेकर आए।

मुख्यमंत्री ने सभी कर्मियों को तोहफे भेंट कर उनके साथ खुशियां सांझा की। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर, एडीजीपी सीआईडी श्री आलोक मित्तल, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री भूपेश्वर दयाल सहित मुख्यमंत्री आवास के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
 

Tags

Share this story