Haryana Cabinet Meeting: हरियाणा कैबिनेट की बैठक आज, CM नायब सैनी की मंत्रियों को पोर्टफोलियो मिलने के बाद पहली मीटिंग

₹64.73
Haryana Cabinet Meeting: हरियाणा कैबिनेट की बैठक आज, CM नायब सैनी की मंत्रियों को पोर्टफोलियो मिलने के बाद पहली मीटिंग
Haryana Cabinet Meeting: हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सैनी की पहली कैबिनेट मीटिंग आज बुलाई गई है। इस मीटिंग में पोर्टफोलियो मिलने के बाद नायब मंत्रिमंडल के सभी कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री शामिल होंगे। हालांकि प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी हुई है, इस कारण से इस मीटिंग में सिर्फ मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे। 

साथ ही मंत्रियों का आपस में परिचय किया जाएगा। सूबे के नए मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 14 कैबिनेट और राज्य मंत्रियों को शामिल किया गया है। इसमें छह कैबिनेट मंत्री और 7 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शामिल हैं। 

इस कैबिनेट में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महज ऐसे फैसले ले सकते हैं, जो आचार संहिता के दायरे में नहीं आएंगे। हरियाणा में लोकसभा चुनाव तारीखों की घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता लागू है और ऐसे में कई चीजों पर पाबंदी लग गई है। 

आचार संहिता लग जाने के कारण कैबिनेट मीटिंग आधिकारिक तौर पर कोई ब्योरा भी नहीं दिया जाएगा। लोकसभा चुनाव की घोषणा और मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कैबिनेट की यह पहली बैठक है। लोकसभा चुनाव को लेकर देश में आदर्श आचार संहिता लागू है, ऐसे में कैबिनेट बुलाए जाने के पीछे बहुत बड़ी वजह हो सकती है।

इस कैबिनेट बैठक में मुख्य रूप से पहले से चल रही योजनाओं और स्कीमों के लिए राशि रिलीज की जा सकती है। इसके साथ ही पूर्व में की गई घोषणा के लिए फंड एलॉटमेंट किया जा सकता है। इसके साथ ही चुनाव से जुड़े हुए कुछ जरूरी काम किए जा सकते हैं।

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now