Haryana BJP: हरियाणा में बीजेपी के 5 मौजूदा सांसदों की कट सकती है टिकट, जानिए कौन है वो चेहरे?

₹64.73
ert
 

Haryana BJP: हरियाणा की सभी दस लोकसभा सीटों के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कर भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। पार्टी का पूरा फोकस हरियाणा की सभी लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करना है। 


भाजपा सूत्रों के अनुसार मौजूदा वक्त में पार्टी सभी सीट पर मजबूत स्थिति में है, मगर पार्टी पांच सीटों पर नए चेहर उतार सकती है। इनमें सिरसा, कुरुक्षेत्र, करनाल, भिवानी और अंबाला लोकसभा सीट शामिल हैं।लोकसभा चुनाव में सभी दस सीटों पर जीत हासिल करने के लिए पार्टी सधी हुई रणनीति के तहत आगे बढ़ रही है। एजेंसियां सर्वे में जुटी हैं और सांसदों के रिपोर्ट कार्ड पर समय-समय पर चर्चा की जा रही है। 


बताया जा रहा है कि बहुत जल्द पार्टी लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। सुरक्षित सीट अंवाला के सांसद रतन लाल कटारिया की मौत के कारण यहां नया उम्मीदवार आना स्वाभाविक है। यहां से कटारिया की पत्नी वंतो कटारिया, पूर्व मंत्री व सीएम के पूर्व राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी, सीएम के चीफ मीडिया को ऑर्डिनेटर सुदेश कटारिया व पूर्व सांसद अशोक तंवर के नाम चर्चा में हैं।

वहीं अशोक तंवर का नाम सिरसा लोकसभा क्षेत्र के लिए चल रहा है। यहां उनके लिए ज्यादा संभावना है। सिरसा में सत्ता विरोधी लहर को कम करने के लिए पार्टी नए चेहरे को मौका दे सकती है। अशोक तंवर 2009 में सिरसा से लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। 


हालांकि सुनीता दुग्गल का भी दावा मजबूत है। यदि वह चुनाव नहीं लड़ती हैं तो पार्टी उन्हें विधानसभा चुनाव में मौका दे सकती है। वहीं, पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने सिरसा में तैयारी शुरू की थी, मगर बात बनी नहीं।

भिवानी से केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव के नाम की चर्चा तेज

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से इस बार केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव के नाम की काफी चर्चा है। बताया जा रहा है कि उनकी एक टीम भिवानी पहुंच चुकी है और सर्वे में जुटी है। हाल ही में उन्होंने यहां एक कोठी भी ली है। यादव राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं और उनका कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहा है। इसके अलावा नांगल के विधायक व पूर्व आईपीएस डॉ. अभय सिंह यादव और डॉ. सुधा यादव की चर्चा भी चल रही है।


संजय भाटिया जा सकते हैं विधानसभा, योगेश्वर को मिल सकता है टिकट

कुरुक्षेत्र में भी पार्टी नया चेहरा उतारने की तैयारी में है। मौजूदा
सांसद नायब सिंह सैनी के पास प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी है। ऐसे में पार्टी यहां से पिछड़ा वर्ग से जुड़े किसी उम्मीदवार को उतार सकती है। करनाल के मौजूदा सांसद संजय भाटिया अब संसद के बजाय विधानसभा जाने के इच्छुक हैं। इसलिए पार्टी उनकी जगह नए उम्मीदवार की तलाश में है। यह भी चर्चा चलती रही है कि रोहतक के मौजूदा सांसद अरविंद शर्मा को करनाल सीट से मौका दिया जा सकता है। मगर पार्टी की प्रदेश इकाई इसके पक्ष में नहीं है। सोनीपत में भी पार्टी नए उम्मीदवार को मौका दे सकती है। पहलवानों के मुद्दे पर पार्टी के साथ डटकर खड़े योगेश्वर दत्त को लेकर भी पार्टी विचार कर रही है। वह इन दिनों काफी सक्रिय हैं।

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now