Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का सोनीपत दौरा, विधानसभा चुनाव को लेकर कही ये बात

₹64.73
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का सोनीपत दौरा, विधानसभा चुनाव को लेकर कही ये बात
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का सोनीपत दौरा, विधानसभा चुनाव को लेकर कही ये बात

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का सोनीपत दौरा 
कार्यकर्ताओं ने मनोहर लाल का किया स्वागत
 मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित 
लोकसभा चुनाव में कुछ कमी रह गई होगी-  मनोहर लाल 
विधानसभा चुनाव में यह कसर पूरी कर देंगे-  मनोहर लाल

 सोनीपत भाजपा कार्यालय पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल 
हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव में हम सरकार बनाएंगे - मनोहर लाल 
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना 
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने हमारे एक पक्ष को बहका लिया-  मनोहर लाल 
400 पार के नारे, संविधान बदलने को लेकर झूठ बोला गया - मनोहर लाल 
हरियाणा में कांग्रेसी सरकार बनने का झूठा प्रचार कर रहे हैं - मनोहर लाल
केंद्र की मोदी 3.0 सरकार में आवास एवं शहरी विकास और ऊर्जा मंत्री बने मनोहर लाल खट्‌टर पहली बार हरियाणा आए हैं।
वे सबसे पहले सोनीपत पहुंचे। जहां भाजपा वर्करों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे पानीपत के लिए के लिए रवाना हो गए हैं। यहां भी उनका 4 जगहों पर स्वागत होगा। इसके बाद करनाल में उनकी जनसभा होगी।
खट्‌टर लगातार 2 बार हरियाणा के CM रह चुके हैं। इस लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने उनसे इस्तीफा दिलवाकर करनाल से लोकसभा चुनाव लड़वाया। करनाल से जीतने के बाद मोदी सरकार में उन्हें 2 मंत्रालय दिए गए। हरियाणा में भाजपा को तीसरी बार लाना है
मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में भाजपा को तीसरी बार लाना है।
उन्होने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने जनता के हितों का ध्यान नहीं रखा। मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। देश को शक्तिशाली बनाने वाली सरकार बनी हैं। खट्‌टर बोले- कांग्रेस ने लोगों को झूठ बोलकर गुमराह किया
सोनीपत में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने वर्करों से कहा- कांग्रेस ने गरीबों को झूठ बोलकर गुमराह कर वोट लेकर शोषण किया है।
चुनावों में विपक्ष ने जनता को गुमराह किया कि संविधान और आरक्षण को ख़त्म कर दिया जाएगा जो कि झूठ था।
संविधान और आरक्षण को इस देश में कोई खत्म नहीं कर सकता।

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now