हरियाणा की राजनीति को बड़ा झटका: पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का निधन
₹64.73
Dec 20, 2024, 12:38 IST

गुरुग्राम: हरियाणा की राजनीति के एक प्रमुख चेहरा और इनेलो (इंडियन नेशनल लोकदल) के सुप्रीमो, ओम प्रकाश चौटाला का आज निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे। चौटाला का निधन गुरुग्राम स्थित उनके निवास पर हुआ।
ओम प्रकाश चौटाला ने अपने राजनीतिक करियर में हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राज्य के विकास के लिए कई अहम कदम उठाए। उनकी राजनीति में मजबूत पकड़ और सादगी भरा जीवन उन्हें आम जनता के करीब ले गया।
उनके निधन से हरियाणा और देश की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और समाजसेवियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
अंतिम संस्कार की जानकारी और अन्य विवरण शीघ्र साझा किए जाएंगे।