Extramarital Affair: 25 साल की विवाहित घर से हुई फरार, 7 साल पहले हुई थी शादी

₹64.73
Extramarital Affair: 25 साल की विवाहित घर से हुई फरार, 7 साल पहले हुई थी शादी
 

Extramarital Affair: हरियाणा के रोहतक से एक विधवा महिला संदिग्ध हालात में लापता हो गई। उसकी करीब 7 साल पहले सोनीपत में शादी हुई थी। पति की मौत के बाद महिला रोहतक के एक गांव स्थित अपने मायके में ही रहती थी।

परिवार वालों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। अब मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है।

रोहतक के महम थाना के अंतर्गत आने वाले एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसको 6 बच्चे हैं। जिनमें से तीन बेटे व तीन बेटियां हैं।

दो लड़की व ए लड़का शादीशुदा हैं। उसकी करीब 25 वर्षीय एक लड़की बिना बताए घर से लापता हो गई। उसकी शादी सोनीपत के गांव में हो रखी थी।

उसने बताया कि उसकी लड़की की करीब 7 साल पहले शादी हुई थी। वहीं उसके पति की मौत हो चुकी है। जिसके बाद पिछले करीब 6-7 महीने से उसकी बेटी मायके में ही रहती थी।

जो अचानक घर से कहीं चली गई। जब परिवार वालों को इसका पता लगा तो उन्होंने इसकी तलाश करनी आरंभ कर दी, लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लग पाया।

इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके महिला खोजबीन शुरू कर दी है।

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now