Congress Bank Accounts: चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, अजय माकन ने पार्टी के खाते फ्रिज करने का लगाया बड़ा आरोप

₹64.73
Congress Bank Accounts: चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, अजय माकन ने पार्टी के खाते फ्रिज करने का लगाया बड़ा आरोप

Congress Bank Accounts: देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हमें जानकारी मिली कि हम जो चेक जारी कर रहे हैं बैंक उसका सम्मान नहीं कर रहे हैं। 
आगे की जांच करने पर हमें पता चला कि यूथ कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। कांग्रेस पार्टी के खाते भी सीज कर दिए गए हैं। माकन ने आगे कहा कि इनकम टैक्स ने यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ रुपये की वसूली मांगी। हमारे खातों में क्राउडफंडिंग का पैसा फ्रीज कर दिया गया है। 
चुनाव से ठीक 2 हफ्ते पहले जब विपक्ष के खाते फ्रीज कर दिए जाते हैं, तो यह लोकतंत्र को फ्रीज करने के बराबर है।

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now