हरियाणा में बढ़ी ठंड, 7 दिसंबर से बदलेगा मौसम ?

₹64.73
weather

हरियाणा में ठंड बढ़ने लगी है। पहाड़ों से आ रही उत्तरी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि रोहतक में दिन का तापमान 25 डिग्री रहा। ठंडी हवाओं के कारण तापमान सामान्य से कम हो गया है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 8 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। 6 दिसंबर तक ठंडी उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने के कारण रात का तापमान और गिर सकता है। सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा छाने की संभावना है। 7 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे हवा की दिशा उत्तर-पूर्वी हो जाएगी। इसके प्रभाव से 7 और 8 दिसंबर को आंशिक बादल छा सकते हैं।

प्रदूषण स्तर में सुधार:
ठंडी हवाओं के कारण प्रदूषण स्तर में कमी आई है। प्रदेश में AQI 200 से नीचे पहुंच गया है। हिसार में सबसे अधिक 184 AQI दर्ज किया गया। बहादुरगढ़ में 162, सिरसा में 161 और पंचकूला व मांडीखेड़ा में सबसे साफ हवा दर्ज की गई।

आने वाले दिनों का मौसम:
कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 7 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्के बादल छा सकते हैं। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। ठंडी हवाओं के चलते आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की उम्मीद है।

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now