Haryana News: कुरुक्षेत्र से BJP उम्मीदवार नवीन जिन्दल ने कुलवंत बाजीगर को दी जन्मदिन की बधाई, लोगों से मांगा वोट

₹64.73
Haryana News: कुरुक्षेत्र से BJP उम्मीदवार नवीन जिन्दल ने कुलवंत बाजीगर को दी जन्मदिन की बधाई, लोगों से मांगा वोट 

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नवीन जिन्दल ने आज गुहला चीका के पूर्व विधायक और पार्टी के जुझारू नेता कुलवंत बाजीगर को जन्मदिन की बधाई दी और क्षेत्रवासियों से वोटरूपी समर्थन और आशीर्वाद मांगा। राज्यमंत्री सुभाष सुधा, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर और भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नवीन जिन्दल को भारी मतों से जिताने की अपील की। 


यहां अग्रवाल धर्मशाला और मां बनभोरी देवी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में  जिन्दल ने सबसे पहले कुलवंत बाजीगर को जन्मदिन की बधाई दी और क्षेत्र के विकास के लिए उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने आभार व्यक्त किया कि 2014 में गुहला विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने उन्हें 20 हजार से अधिक मतों से विजयी बनाया था। जिन्दल ने अनुरोध किया कि गुहला-चीका वासी इस बार रिकॉर्ड मतों से उन्हें विजयी बनाएं, जिससे विकसित भारत के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सपने को वे लोगों के साथ मिलजुलकर साकार कर सकें।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल में अनेक कार्य हुए, जिसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगे बढ़ा रहे हैं। इस अवसर पर साहब सिंह शहर, मांगेराम जिन्दल, सतीश जिन्दल, संजय सैनी, शैली मुंजाल, महेंद्र सिंह चीमा, रामचंद्र शर्मा एडवोकेट, डॉ. ओमता राम वाल्मीकि समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now