Big Breaking: चुनाव से पहले इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष की गोली मार कर हत्या, 2 बार रह चुके थे विधायक

₹64.73
Big Breaking: चुनाव से पहले इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष की गोली मर कर हत्या, 2 बार रह चुके थे विधायक 

Big Breaking:   हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी को रविवार को कुछ लोगों ने गोलियां मार दीं। यह घटना झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में बराही फाटक के पास हुई। एक कार में आए कुछ हमलावरों ने राठी और उनके तीन गनमैनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।

पुलिस के मुताबिक इस गोलीबारी में गाड़ी की अगली सीट पर बैठे राठी और उनके तीनों गनमैन घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर अपनी कार में फरार हो गए। घायलों को ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनेलो के मीडिया सेल के इंचार्ज राकेश सिहाग और विधायक अभय चौटाला ने नफे सिंह राठी की मौत की पुष्टि कर दी है। राठी के गले और कमर में गोलियां लगी।

हमले के वक्त राठी अपनी फॉर्च्यूनर कार में सवार थे जबकि हमलावर आई-20 कार से आए। झज्जर के एसपी अर्पित जैन ने कहा कि इस मामले में क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (CIA) और स्पेशल टास्क फोर्स(STF) को लगा दिया गया है।

इस वारदात के पीछे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके करीबी काला जठेड़ी पर शक जताया जा रहा है। शुरूआती जांच में हत्या के पीछे प्रॉपर्टी का विवाद बताया जा रहा है।

बहादुरगढ़ से विधायक रह चुके राठी
नफे सिंह राठी खुद बहादुरगढ़ से इनेलो के विधायक रहे हैं। उन पर दिनदहाड़े हुए इस हमले की खबर फैलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस की टीमें आनन-फानन में मौके पर पहुंची और घटनास्थल से गोलियों के खाली खोल और दूसरे सबूत इकट्ठा करने शुरू कर दिए।

हमलावरों की पहचान के लिए CCTV खंगाल रही पुलिस
हमलावर किस तरफ से आए और घटना के बाद किधर गए? यह जानने के लिए पूरे इलाके में सड़कों और दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने की तैयारी की जा रही है।

2 बार विधायक रहे, लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके
नफे सिंह राठी हरियाणा विधानसभा में 2 बार विधायक रह चुके हैं और हरियाणा की पूर्व विधायक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। राठी एक बार रोहतक सीट से लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। नफे सिंह राठी 2 बार बहादुरगढ़ नगर परिषद के चेयरमैन भी रह चुके हैं और कुश्ती संघ (भारतीय स्टाइल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

आत्महत्या केस में HC ने दिया था नफे सिंह को नोटिस
11 जनवरी 2023 को भूतपूर्व मंत्री मांगेराम राठी के पुत्र जगदीश नंबरदार ने आत्महत्या कर ली थी. जिसके बाद पूर्व विधायक नफे सिंह राठी और उनके भांजे सोनू पर जगदीश नंबरदार को प्रताड़ित करने का आरोप लगा था। जगदीश नंबरदार की आत्महत्या के मामले में पिछले साल अगस्त माह में आरोपी पूर्व विधायक एवं इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी को हाईकोर्ट ने नोटिस भेजा था।

इस मामले में मृतक जगदीश नंबरदार के भाई सतीश नंबरदार और पुत्र गौरव राठी ने नफे सिंह की जमानत रद्द करने की याचिका दायर की थी। 24 जनवरी 2023 को उक्त मामले में नफे सिंह की अग्रिम जमानत हुई थी। इसके बाद जगदीश नंबरदार के भाई सतीश नंबरदार ने नफे सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि आरोपी उनके गवाहों को डरा धमका रहे है

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now