Big Breaking: प्रदेश के सरपंचों और पंचों के मानदेय में हुई बढ़ोतरी, जानें किसे मिलेंगे कितने पैसे

₹64.73
Big Breaking: प्रदेश के सरपंचों और पंचों के मानदेय में हुई बढ़ोतरी, जानें किसे मिलेंगे कितने पैसे  

प्रदेश की सरकार चुनाव से पहले हर वर्ग को खुश करने में लगी हुई है | आज हरियाणा सरकार द्वारा एक बड़ी घोषणा की गई जिसका असर अगले साल होने वाले  चुनावों में देखने को मिल सकता है |
 
हरियाणा सरकार ने सरपंचों और पंचों के मानदेय में बढ़ोतरी की है। अब सरपंचों को 5 हजार रुपए तथा पंचों को 1600 रुपए मानदेय मिलेगा। इस संबंध में सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है और बढ़ी हुई दरें 1 अप्रैल, 2023 से लागू होंगी।  

वर्तमान में सरपंचों और पंचों को क्रमश: 3,000 रुपए और पंचों को 1,000 रुपए प्रति माह मानदेय मिलता है। सरपंचों व पंचों ने मुख्यमंत्री से उनके मानदेय में बढ़ोतरी की मांग थी, जिसे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पूरा किया।

ग्रांट परमिशन को लेकर प्रदेश के सरपंच सरकार से खफा थे और अपने मानदेय को लेकर सरकार से कई बार मांग कर चुके थे | आगामी चुनावों को देखते हुए सरकार इस फैसले पर आज मुहर लगा दी है |

सरपंचों व पंचों के मानदेय में बढ़ोतरी हेतु सरकार ने हरियाणा पंचायती राज वित्त, बजट, लेखा, लेखा परीक्षा कराधान तथा संकर्म नियम 1995 में संशोधन किया है। ये नियम हरियाणा पंचायती राज वित्त, बजट, लेखा, लेखा-परीक्षा कराधान तथा संकर्म (संशोधन) नियम, 2023 कहे जाएंगे।

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now