Kaun Banega Crorepati: हरियाणा की शेफाली का KBC में सवाल, जनता ने दिया ये जवाब

₹64.73
Kaun Banega Crorepati: रोहतक की रहने वाली महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी शेफाली वर्मा कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में नजर आईं। उन्होंने देश का सवाल पहल के तहत केबीसी में भाग लिया और कार्यक्रम में भाग लेने वाले दर्शकों से सवाल पूछा। शेफाली वर्मा पहले भी कई बड़े कार्यक्रमों का हिस्सा बन चुकी हैं। वहीं शेफाली वर्मा का एशियन गेम्स में देश को गोल्ड मेडल दिलाने में भी अहम योगदान रहा है।  केबीसी में भी बदलाव किया गया है। जिसके तहत देश की जनता स्टूडियो ऑडियंस से एक सवाल पूछती है। इसमें क्रिकेटर शेफाली वर्मा को चुना गया। केबीसी में शामिल करने पर शेफाली वर्मा ने उम्मीद जताई कि एशियन गेम में शामिल सभी एथलीट के लिए पूरा देश उत्साहवर्धन कर रहा है।  एशियन गेम 2022 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान का नाम पूछा शेफाली वर्मा ने सवाल पूछा कि एशियन गेम 2022 के लिए, इनमें से किसे भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कप्तान घोषित किया गया। चार विकल्प- (A) हरमनप्रीत कौर, (B) मिताली राज, (C) ऋचा घोष व (D) उमा छेत्री। इस सवाल का उत्तर देने के लिए कार्यक्रम के दर्शकों को 10 सेकेंड का समय दिया गया।  हरमनप्रीत कौर सही उत्तर इस सवाल का सही जवाब विकल्प (A) हरमनप्रीत कौर था।दर्शकों में बैठी सविता चौधरी ने सही उत्तर दिया। उनको सम्मानित करके उत्साहवर्धन भी किया गया।  15 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने किए शुरू शेफाली वर्मा का जन्म 28 जनवरी 2004 को हुआ था। उन्होंने 15 साल की उम्र में वर्ष 2019 में भारत के लिए महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में खेलने वाली सबसे कम उम्र की क्रिकेटर बनी। वहीं जून 2021 में वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनी। 8 अक्टूबर 2022 को टी-20 में 1000 रन पूरे किए। उनकी कप्तानी में भारत ने 2023 आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप जीता था।

Kaun Banega Crorepati: रोहतक की रहने वाली महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी शेफाली वर्मा कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में नजर आईं। उन्होंने देश का सवाल पहल के तहत केबीसी में भाग लिया और कार्यक्रम में भाग लेने वाले दर्शकों से सवाल पूछा। शेफाली वर्मा पहले भी कई बड़े कार्यक्रमों का हिस्सा बन चुकी हैं। वहीं शेफाली वर्मा का एशियन गेम्स में देश को गोल्ड मेडल दिलाने में भी अहम योगदान रहा है।

केबीसी में भी बदलाव किया गया है। जिसके तहत देश की जनता स्टूडियो ऑडियंस से एक सवाल पूछती है। इसमें क्रिकेटर शेफाली वर्मा को चुना गया। केबीसी में शामिल करने पर शेफाली वर्मा ने उम्मीद जताई कि एशियन गेम में शामिल सभी एथलीट के लिए पूरा देश उत्साहवर्धन कर रहा है।

एशियन गेम 2022 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान का नाम पूछा
शेफाली वर्मा ने सवाल पूछा कि एशियन गेम 2022 के लिए, इनमें से किसे भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कप्तान घोषित किया गया। चार विकल्प- (A) हरमनप्रीत कौर, (B) मिताली राज, (C) ऋचा घोष व (D) उमा छेत्री। इस सवाल का उत्तर देने के लिए कार्यक्रम के दर्शकों को 10 सेकेंड का समय दिया गया।

हरमनप्रीत कौर सही उत्तर
इस सवाल का सही जवाब विकल्प (A) हरमनप्रीत कौर था।दर्शकों में बैठी सविता चौधरी ने सही उत्तर दिया। उनको सम्मानित करके उत्साहवर्धन भी किया गया।

15 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने किए शुरू
शेफाली वर्मा का जन्म 28 जनवरी 2004 को हुआ था। उन्होंने 15 साल की उम्र में वर्ष 2019 में भारत के लिए महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में खेलने वाली सबसे कम उम्र की क्रिकेटर बनी। वहीं जून 2021 में वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनी। 8 अक्टूबर 2022 को टी-20 में 1000 रन पूरे किए। उनकी कप्तानी में भारत ने 2023 आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप जीता था।

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now