Aaj Ka Love Rashifal 20 November 2023: आज का लव राशिफल, इन राशियों की लाइफ में आएगा रोमांस
₹64.73

Aaj Ka Love Rashifal 20 November 2023: आज का लव राशिफल, इन राशियों की लाइफ में आएगा रोमांस
मेष
आज आपका लव पार्टनर आपके साथ सहज महसूस करेगा। कुछ बातें आप दोनों के बीच जो आज तक छुपी थी आज आपका पार्टनर आपसे अपनी वो बातें शेयर कर सकता है। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको आपके साथी का भरपूर प्यार मिलेगा।
वृषभ
आज आपका लव पार्टनर बहुत समय से जो आपसे नाराज चल रहा है आज उसे अपनी गलती का एहसास होगा। आपका पार्टनर आपसे माफी मांग सकता है। आज उनके व्यवहार में नरमी देखने को मिलेगी। साथ ही वो आज आपका भरपूर साथ देंगे।
मिथुन
आज आपका लव पार्टनर किसी लड़की के कहने पर आपके ऊपर शक कर सकता है, जिसका पता चलने पर आप दोनों में आपसी मतभेद बढ़ सकते है। यह समय समझदारी से चलने का है। अपने साथी के साथ बैठकर बातचीत करें।
कर्क
आज आपका लव पार्टनर आपसे कहीं बाहर जाने के लिए बोल सकता है, जिसे आप एक्सेप्ट करेंगे। आज का दिन पार्टनर के साथ आपका अच्छा बीतने वाला है। आज आपका पार्टनर आपको भरपूर प्यार देगा। साथ ही आपके मन में चल रही बातों को एक्सेप्ट करेगा।
सिंह
आज आपका साथी कुछ बातों को लेकर आपसे नाराज हो सकता है। उनकी नाराजगी आज उनके चेहरे पर आप आप देख पाएंगे। अच्छा होगा पार्टनर के साथ समय बिताएं। उनकी मन की इच्छाओं को पूर्ण करने का प्रयास करें, जिससे आपका संबंध अच्छा रहे।
कन्या
आज आपका लव पार्टनर आपसे आपके परिवार के बारे में डिसीजन लेने को मजबूर कर सकता है, जिस कारण आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। पार्टनर के इस व्यवहार से आपका मन दुखी हो सकता है। आज आप सोच समझकर डिसीजन लें।
तुला
आज आपके लव पार्टनर की कुछ बातें आपको परेशान कर सकती हैं। ज्यादा रोक-टोक करने से आपका साथी आपसे गुस्सा हो सकता है। ऐसे में इस समय कुछ बातों को इग्नोर करना आपके लिए अच्छा होगा।
वृश्चिक
आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने-फिरने जाएं। स्वास्थ्य कारणों के चलते आपका साथी कुछ दिन से मानसिक तनाव में चल रहा है। अपने साथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। उनके साथ कहीं बाहर जाएं, जिससे उनका मन खुश रहेगा।
धनु
आज आपका लव पार्टनर आपसे अपने मन की बात को बोल सकता है। उनके मन में कुछ दुविधा चल रही है, जिसे वो आज आपसे शेयर कर सकते हैं। साथ ही इससे आपको कोई बड़ा डिसीजन आज ही लेना पड़ सकता है।
मकर
आज आपका लव पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। मनाने के लिए आज आप उन्हें गिफ्ट दें या उनकी शर्तों को मानने के लिए तैयार रहें। हालांकि आज उन्हें मनाना कुछ कठिन होगा। अच्छा होगा उनके साथ समय बिताएं। उनके साथ कहीं बाहर घूमने जाएं।
कुंभ
आज आपका लव पार्टनर आपके लिए कोई बड़ी प्रॉब्लम खड़ी कर सकता है। आपकी कुछ बातों को जानकर वो आपको परेशान कर सकता है। अच्छा होगा पहले अपने साथी के बारे में अच्छे से विचार कर लें। वरना आपकी लाइफ में परेशानी बढ़ सकती है।
मीन
आज आपका लव पार्टनर भावनात्मक तौर से कुछ परेशान हो सकता है। आप उनकी स्थिति को समझने का प्रयास करें। उनके साथ समय बिताएं। उनकी मन की इच्छाओं को पूर्ण करने का प्रयास करें। मौसम के हिसाब से आज का दिन आपके लिए अच्छा है। प्रेम प्रसंग के लिए यह समय अच्छा है।