Haryana News: 8 जून को जींद की धरती से आम आदमी पार्टी का चुनावी शंखनाद करेंगे अरविन्द केजरीवाल, निकली जायेगी तिरंगा यात्रा

₹64.73
Haryana News: 8 जून को जींद की धरती से आम आदमी पार्टी का चुनावी शंखनाद करेंगे अरविन्द केजरीवाल, निकली जायेगी तिरंगा यात्रा
Haryana News: 8 जून को जींद की धरती से आम आदमी पार्टी का चुनावी शंखनाद करेंगे अरविन्द केजरीवाल, निकली जायेगी तिरंगा यात्रा

Haryana News: आम आदमी पार्टी हरियाणा में 2024 का चुनावी बिगुल फूंक चुकी है |

आप सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल ने राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता को प्रदेशाध्यक्ष बना अबकी बार हरियाणा की बागडोर उनके हाथों में सौंपी है |
वही पूर्व सासंद अशोक तंवर को प्रचार सीमिति का अध्यक्ष बना उनके हरियाण के चुनावी तजुर्बे का भरपूर फायदा उठाने की कोशिश करेगी |

आज जींद में एक जन सभा को संबोधित करते हुए शुशील गुप्ता ने कहा कि 8 जून को होने वाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा की गूंज पूरे प्रदेश में होगी।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान हरियाणा की जनता से रूबरू होंगे। उन्होंने कहा कि जींद की तिरंगा यात्रा से 2024 में आम आदमी पार्टी की नींव रखी जाएगी। आज पूरा हरियाणा आम आदमी पार्टी के दिल्ली मॉडल और पंजाब सरकार के कामों की तारीफ कर रहा है।

जींद को हरियाणा की राजनीति का गढ़ मानते हुए सुशील गुप्ता ने ताऊ देवीलाल, भजनलाल, औमप्रकाश चौटाला, भूपेंद्र हुड्डा और दुष्यंत चौटाला का जिक्र कर उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत में जींद रैलियों की अहम भूमिका बताया |

सांसद सुशील गुप्ता ने पहलवानों के मुद्दे पर कहा कि भाजपा सरकार हरियाणा की बेटियों पर अत्याचार कर रही है। देश के गौरव को सड़कों पर घसीटा जा रहा है। केंद्रीय खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि आप जंतर मंतर से उठें मैं इसका हल करूंगा। लेकिन तीन महीने बीतने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की। कितने दुर्भाग्या की बात है बेटियों को एफआईआर लिखवाने के लिए भी सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा।

जहां एक तरफ लोकतंत्र के मंदिर संसद का शुभारंभ हो रहा था तो वहीं दूसरी तरफ लोकतंत्र की हत्या हो रही थी। संगीन धाराओं में पहलवानों पर ही केस दर्ज किए गए और अभी तक बृजभूषण शरण सिंह पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। भाजपा सरकार बृजभूषण शरण सिंह को बचाने में लगी हुई है। भाजपा का बेटी बचाओ-बेटी बढ़ाओ का नारा ढकोसला है। आम आदमी पार्टी पहलवानों की हर लड़ाई में बेटियों के साथ है।

आम आदमी पार्टी अबकी बार किसी के साथ भी गठबंधन करने से अभी परहेज कर रही है लेकिन चुनाव के रंग किसके रंग बदल दे ये तो सिर्फ राजनेता ही जानते है |

अरविन्द केजरीवाल और भगवंत मान दोनों का इस रैली में होना राजनीतिक तौर पर बहुत महत्वपूर्ण नजरिये से देखा जा रहा है|

पंजाब के साथ लगाते हरियाणा में पंजाब की राजनीति का बहुत असर दिखाई दे रहा है और इसी का फायदा आम आदमी पार्टी इस चुनाव में उठाना चाहती है | ताकि इस 2024 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी हरियाणा में अपना खाता खोल सके और हरियाणा विधानसभा में अपने कदम रख सके |

Tags

Share this story