• एकल अभियान की ओर से मुफ्त बांटे जाएंगे मास्क
• हिमाचल के दक्षिण भाग के 3200 गांवों में बांटे जाएंगे मास्क
• दिन-रात मास्क बनाने में जुटे गांव के लोग
पांवटा साहिब(सचिन ओबरॉय)। कोरोना से लड़ाई में हर व्यक्ति अपने-अपने प्रकार से मदद कर रहा है। ऐसे में हिमाचल के सिरमौर जिले के गांव शरली में भी कुछ लोग दिन-रात मास्क बनाने के काम में लगे है, जिसे हिमाचल के दक्षिण भाग के 3200 गांवों में मुफ्त बांटा जाएगा।
एकल अभियान की रक्षा देवी ने बताया कि दक्षिण भाग के शिमला, रामपुर और सिरमौर के 3200 गांवों में एकल स्कूल चल रहे है, जहां वे ये मास्क निशुल्क पहुंचाना चाहते है। इसके लिए दिन-रात काम किया जा रहा है। साथ ही लोगों को हाथ धोने और मास्क इस्तेमाल करने के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।