मंडी में लड्डू बाटकर मनाई गई ख़ुशी।
प्रधान ने कहा जल्द होगा समस्याओं का समाधान
इंद्री ( मेनपाल कश्यप ): – इंद्री अनाज मंडी में सभी आढ़तियों की एक मीटिंग हुई…. जिसमें सतपाल सिंह को सर्वसम्मति से मंडी एसोसिएशन का प्रधान चुना गया… और बाकी कार्यकारिणी को चुनने का अधिकार भी सतपाल सिंह को ही दिया गया है। सतपाल सिंह ने बताया कि इंद्री मंडी में आज तक चुनाव नहीं हुआ यहां पर शुरू से ही सर्वसम्मति से चुनाव होता आया है जो की मंडी के लिए बड़े गौरव की बात है। नवनियुक्त मंडी प्रधान सतपाल सिंह ने कहा कि एसोसिएशन का प्रधान चुन कर उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई हैं वह उसको बड़ी निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने बताया कि मंडी की कुछ समस्याएं हैं, जैसे लिफ्टिंग की समस्या, बरसात में अनाज भीगने की समस्या और भी कई छोटी समस्याएं हैं। जिनको लेकर आवाज उठाई जाएगी और उन समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा ।यह जिम्मेदारी सौंपी जाने पर उन्होंने मंडी आढ़तियों का आभार व्यक्त किया।
सर्वसम्मति से हुआ चुनाव मंडी एसोसिएशन के प्रधान पद का चुनाव !
