रांची(Bharat9): कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी के चुनावी अभियान को मजबूती देने के लिए कल सोमवार को सिमडेगा में जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी कांग्रेस के स्टार प्रचारक हैं। राहुल की रैली को लेकर कांग्रेसियों में जबर्दस्त उत्साह है। सभा सिमडेगा के बाजारटांड में दोपहर साढे बारह बजे होगी। इसमें कांग्रेस के सहयोगी दलों के नेता भी मंच पर नजर आ सकते हैं।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को भी इस जनसभा के लिए राहुल गांधी के साथ मंच शेयर करने के लिए निमंत्रण भेजा गया है। इसके अलावा झारखंड कांग्रेस के बड़े नेता प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह, सह प्रभारी उमंग सिंघार और आसपास के विधानसभा क्षेत्रों के महागठबंधन के प्रत्याशी भी मौजूद रहेंगे।