रांची(भारत 9 ब्यूरो)। राजद सुप्रीमो लालू यादव ने आज अपना 72वां जन्मदिन मनाया। चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे लालू रांची के अस्पताल रिम्स में भरती हैं। उन्होंने बेटे तेजस्वी यादव की उपस्थिति में केक काटा। इस मौके पर लालू यादव बहुत खुश नजर आ रहे थे और साथ ही वे स्वस्थ भी दिख रहे थे। लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव पिता का जन्मदिन मनाने के लिए कल रात ही रांची आ गये थे। केक काटते हुए जो वीडियो जारी हुआ है, उसमें लालू यादव अपने परिजनों से वीडियो कॉल पर बात करते दिख रहे हैं और वे उनसे यह कह रहे हैं कि वे यहीं से उन्हें केक खिला रहे हैं।
Published By: Pooja Saini