कानपुर(सूरज वर्मा)। यूपी के कानपुर में सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक वीडियो को सच माने तो स्वरूप नगर चौकी के पास बने एक IGNITE CAFÉ नाम से रेस्टोरेंट में युवाओं को अवैध रूप से हुक्के का सेवन कराया जा रहा है। आपको बतादें स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि कुछ सफेद पोशों के संरक्षण में एक स्थानीय दबंग द्वारा इस हुक्का बार का संचालन किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए जिले में गुटका, तंबाकू, नशीले मंजन इत्यादि पर बैन लगा हुआ है पर इसके बावजूद कुछ जगहों पर चोरी छुपे अवैध रूप से हुक्का बार चलाया जा रहा हैं।
यहां युवक-युवतियां आकर हुक्का पीते हैं और लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते है। यहां एक ही हुक्के से कई लोग पीते हैं जिससे कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों के आरोपों को सच माने तो कुछ सफेदपोशों के संरक्षण में एक स्थानीय दबंग अर्श आलम द्वारा इस हुक्का बार का संचालन किया जा रहा है। यहां होने वाली अराजकता का विरोध करने पर दबंग और उसके गुर्गे गाली-गलौच करते हैं और धमकाते हैं। इस बारे में पूछने पर एसपी वेस्ट डॉ अनिल कुमार ने फोन पर बताया कि नियमों के उल्लघंन की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती। मामले की निष्पक्ष जांच करवा कर सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी। फिलहाल देखना होगा कि इस वीडियों को देखने के बाद प्रशासन कब तक एक्शन लेता है।
Published By: Pooja Saini