पंचकूला(विजेश शर्मा)। कोरोना वायरस के चलते इंदिरा कॉलोनी में सर्वे करने गई टीम पर लोगों ने हमला किया है। आपको बतादें पुलिस टीम और आशा वर्कर पर लोगों ने सर्वे के दौरान हमला कर दिया है। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई है। वही पुलिस ने 9 लोगों पर मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बतादें डीसी के निर्देश पर टीम सर्वे के लिए गई थी। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है। फिलहाल कोर्ट ने चारों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा।
कोरोना का सर्वे करने गई पुलिस और आशा वर्कर की टीम पर हमला ! जानिए क्या हुआ ?||Bharat9
Published By: Pooja Saini