नई दिल्ली :(ब्यूरो) लॉक डाउन के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के 40,000 मजदूरों को एक बार फिर से 5000 रुपये की मदद दी जाएगी। वहीं कहा कि 15 मई से मजदूरों का रजिस्ट्रेशन भी होगा। दिल्ली सरकार ने कहा कि लॉक डाउन में आर्थिक तंगी झेल रहे मजदूर मजदूरों से जुड़े पंजीकरण निर्माण को इस सप्ताह पांच हजार की मदद दी जाएगी। सरकार ने फैसला लॉक डाउन को बढ़ाए जाने के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहे मजदूरों को राहत देने के लिए लिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट का जानकारी देते हुए कहा कि राजधानी में निर्माण कार्य करने वाले मजदूरों को इस महीने एक बार फिर दिल्ली सरकार पांच हजार रुपये की सहायता देगी।
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के श्रम मंत्री गोपाल राय ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। गोपाल राय ने कहा कि सरकार 15 मई से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन खोलने जा रही है।सरकार एक वेबसाइट का लिंक जारी करेगी और जरूरी कागजात की फोटोकॉपी उस पर अपलोड करनी होगी। पंजीकरण की प्रक्रिया 15 से 25 मई तक चलेगी। वहीं उन्होंने कहा कि इससे दिल्ली में रहने वाले करीब 40 हजार मजदूरों को फायदा मिलेगा। इन मजदूरों को पिछले महीने भी दिल्ली सरकार ने आर्थिक सहायता दी थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के अंदर बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य करने वाले मजदूर होते हैं और यह सभी लोग परेशान ना हो। वहीं दिल्ली सरकार ने पिछले महीने भी ऑटो ड्राइवरों को पांच हजार की आर्थिक मदद दी थी।तो वही ई रिक्शा चलाने वालों को भी धनराशि दी गई थी।