गाजियाबाद : (जेपी मौर्या) आज समस्त दुनिया कोरोना वायरस रूपी महामारी से जूझ रहा है ऐसे में यह बात जग जाहिर है कि हमारे देश मे जब कभी भी कोई आपदा आती है या फिर किसी भी तरह का हर्षो उल्लास हो चाहे वो होली दिवाली तथा ईद का त्यौहार हो या फिर सावन में करोड़ों देश वासियों की आस्था का महाकुम्भ कही जाने वाली शिव भक्तों की कांवड़ यात्रा, ऐसी सभी तरह की सम विषम परिस्थितियों में सिविल डिफेंस के जवान हमेशा आगे आकर प्रशासन के साथ मिलकर जनता के साथ अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करता रहता है।
आज देश विदेश सहित हमारे शहर गाजियाबाद में भी कोरोना के काल ने भी दस्तक दे रखी है , कोरोना के राछस से लड़ने के लिए गाजियाबाद महानगर की पोस्ट 3 नन्द ग्राम सिविल डिफेंस का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान जनता के साथ साथ पुलिस प्रशासन को भी मिल रहा है।
सिविल डिफेंस के सभी कर्मठ और साहसी योद्धा दिन रात सर्दी गर्मी धूप और आंधी तूफान की परवाह किये बगैर अपने जान की बाजी लगाकर जनता के लिए निस्वार्थ सेवा कर रहा है, छेत्र की जनता को जागरूक करने,सोशल डिस्टेनसिंग तथा लॉकडाउन का पालन कराने में मुख्य भूमिका निभा रहा है साथ ही गरीब और भूखे बेसहारा लोगो का पेट भरने में पूर्ण सहयोग कर रहा है। सिविल डिफेन्स जगह जगह लोगों के बीच जाकर जरूरत मंदो को भोजन वितरण तथा राशन सहित तमाम जरुरी चीजों सहित लोगों की सेवा दिल से कर रहे है।
नन्द ग्राम में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद सील किये गए इलाके में दिन रात सेवा दे रहे सिविल डिफेंस की नन्द ग्राम पोस्ट ३ के कुछ योद्धाओं से भारत 9 न्यूज़ से हुई बातचीत में सिविल डिफेन्स के जवान चन्दन मिश्रा ने हमें बताया कि हम लोगों की पूरी टीम की ड्यूटी कोरोना हॉटस्पॉट एरिया में लगाई गई है। जब से लॉक डाउन शरू हुआ है तब से ही इन्होंने प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कोरोना जैसे खतरनाक दुश्मन से निपटने में पूर्ण सहयोग दे रहे है लेकिन दिन रात एक करके अपनी जान की परवाह किये बगैर अपने निजी संसाधन और सुरछा खुद कर रहे हैं हमें अभी तक शासन प्रशासन की तरफ से कोई सुविधा उपलब्ध नही हो रही है अभी तक हैंड सैनिटाइजर तथा ग्लब्स और मास्क जैसी किसी तरह की कोई सुविधा हमें सरकार या लोकल प्रशासन की तरह से नहीं दिया गया है इन सभी जरुरी चीजों का इंतजाम हम लोगों ने खुद ही किया है। ऐसे में सरकार और स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि देश के लिए निस्वार्थ अपनी और अपने परिवार की जान की परवाह किये बगैर जो देश के लिए लड़ रहे हैं उनकी हिफाजत के लिए भी जरुरी संसाधन मुहैया कराये जाने चाहिए, नंदग्राम के हॉटस्पॉट इलाके में तैनात जी.एस.तोमर,चंदन कुमार मिश्रा ,हिमांशु शर्मा,महेश कुमार वर्मा,रवि दत्त शर्मा,पंकज कुमार,पंकज पांचाल आदि लोग मौजूद रहे।