मुंबई(भारत 9 ब्यूरो)। देश और प्रदेश मे कोरोना वायरस की दहशत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है, हर रोज हजारों संक्रमित सामने आ रहे हैं। आपको बतादें देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 14378 के पार हो चुकी है, जिसमें 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कोरोना की घुसपैठ का ताजा मामला भारतीय नौसेना से जुड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार मुंबई में 21 नौसैनिकों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद उन्हें शहर स्थित नौसेना के अस्पताल में क्वारंटाइन कर दिया गया है। सभी सैनिक INS आंग्रे से जुड़े हैं। मिली जानकारी के अनुसार, सभी एक कोरोना संक्रमित नौसैनिक के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। अधिकारी इस बात का भी पता लगा रहे हैं कि संक्रमित नौसैनिक ड्यूटी या फिर अन्य कामों से किन-किन जगहों पर गए थे। बड़ी बात यह है कि इनमें से किसी का युद्धपोत या फिर पनडुब्बी से कोई संपर्क नहीं था।
Published By: Pooja Saini