कुरुक्षेत्र(दर्शन कैत)। कुरुक्षेत्र के रेलवे रोड न्यू कॉलोनी में आज एक कोरोना पॉजिटिव महिला (45) मिली तो हड़कंप मचना स्वभाविक था दरअसल महिला दिल्ली से अपनी बेटी को कुरुक्षेत्र मिलने आई थी। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम सिविल सर्जन एसएस महिला की अगुवाई में पहुंची। साथ ही मौके पर पुलिस भी पहुंची। आपको बतादे विभाग ने कोविड नियमावली के तहत इलाके को कंटेनमेंट जोन बनाते हुए सील करने का निर्णय लिया है।
सिविल सर्जन डॉ एसएस महिला ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित महिला दिल्ली से अपनी बेटी को मिलने के लिए आई थी। उसका 23 मई को कोरोना टेस्ट किया गया था जो कि पॉजिटिव मिला, जिसके उपरांत अब पीड़ित महिला को आगे इलाज के लिए एम एम कॉलेज मुलाना भिजवाया जा रहा,सिविल सर्जन ने ये भी जानकारी दी कि अब तक जिले में करोना पॉजिटिव 15 एक्टिव केस हो गए है।
Published By: Pooja Saini